Oscar 2021: क्लो झाओ ने बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

Oscar 2021: आज ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है और फिल्ममेकर क्लो झाओ ने अपनी फिल्म ‘नोमैडलैंड’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. वह ऐसी दूसरी महिला हैं जिन्होंने ऑस्कर में बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार हासिल किया.

कैथरीन बिगेलो पहली महिला थीं जिन्होंने 2009 में अपनी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए ऑस्कर जीता था.

झाओ यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत एवं एशियाई महिला हैं. झाओ ने अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, ‘‘फिल्म ‘नोमैडलैंड’ की मेरी पूरी टीम, हमने बेहद खास सफर साथ में तय किया है. आप सभी का बहुत शुक्रिया. मैं आप सभी की शुक्रगुजार हूं.’’

झाओ (39) जब किशोरी थीं तभी वह अमेरिका आ गयी थीं. उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने यह सोचना शुरू कर दिया था कि मुश्किल हालातों का कैसे सामना किया जाये.

‘नोमैडलैंड’ झाओ की तीसरी फिल्म है. इस फिल्म ने इस साल बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड भी जाता है. इसके अलावा इसी फिल्म के हिस्से बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड भी गया है.

[tw]https://twitter.com/TheAcademy/status/1386516928651403264[/tw]

बेस्ट डायरेक्शन की कैटेगरी में एमराल्ड फेनेल (‘प्रोमिसिंग यंग वुमन’ के लिए), ली आईजैक चुंग (‘मिनारी’ के लिए), थॉमस विंटरबर्ग (‘अनदर राउंड’ के लिए) और डेविड फिनचर (‘मैंक’ के लिए) को नॉमिनेशन मिला था.

जेसिका बर्डर की इसी नाम की किताब पर आधारित फिल्म में फ्रांसिस मैकडॉरमैंड ने फर्न का किरदार निभाया है, एक ऐसी महिला जो ग्रामीण नेवादा में अपनी कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब हो जाने के बाद अपनी गाड़ी उठाती है और पारंपरिक समाज के बाहर के आधुनिक खानाबदोश की तरह जीवन को तलाशती है.

फिल्मकार ने 2015 में फिल्म ‘सॉन्ग्स माई ब्रदर्स टॉट मी’ से निर्देशन की शुरुआत की थी. उनकी दूसरी फिल्म ‘राइडर’ से उन्हें वैश्विक पहचान मिली थी.

‘नोमैडलैंड’ में डेविड स्ट्रैथेर्न और लिंडा मे ने भी काम किया है. इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब्स, क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स, बाफ्टा अवार्ड्स, इंडीपेंडेंट स्प्रिट अवार्ड्स जैसे कई पुरस्कार जीते हैं. फिल्म का निर्माण झाओ, मैकडोरमैंड, पीटर स्पीयर्स, मौली एशर और डैन जान्वी ने किया है.

झाओ ने कहा था कि वह वांग कार-वाई और टेरेंस मलिक जैसी शख्सियतों से खासी प्रभावित हैं.

यह भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/2QvdFU5 2021 Live Updates: Nomaland बनी बेस्ट फिल्म, The Father के लिए Anthony Hopkins ने जीता बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड

from bollywood https://ift.tt/2QZ11wB

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post