Oscars 2021: अब तक इन पांच भारतीयों ने जीता है ऑस्कर, रहमान समेत इन लोगों को एक साथ मिले 3 अवार्ड

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 93वें अकादमी अवार्ड यानी ऑस्कर सेरेमनी चल रही है. कई फिल्मों, एक्टर और एक्ट्रेस समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अलग-अलग कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है.  अभी कई लोगों को अवार्ड मिलना बाकी है. लेकिन इस बार भी भारत की तरफ के खाते में एक भी अवार्ड मिलता हुआ नहीं दिख रहा है.

लेकिन हम यहां आपको भारतीय सिनेमा के पांच कलाकारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने ऑस्कर जीत भारत का नाम रोश किया.  इस क्रम में सबसे पहला नाम कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का नाम आता है. साल 1983 में आई फिल्म' गांधी' के लिए उन्होंने जॉन मोलो के साथ मिलकर कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे.

सत्यजीत रे

साल 1991 में देश के दिग्गज फिल्ममेकर सत्यजीत रे ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें ‘ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट’का ऑस्कर अवार्ड मिला था. हालांकि इस अवार्ड को लेने के लिए वह ऑस्कर सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाए थे. बाद इस अवार्ड को उनके पास कोलकाता भिजवाया गया था.  ये अवार्ड उन्हें सिनेमा अमुल्य योगदान देने के लिए मिला.

एआर रहमान
साल 2008 में आई फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’में  म्यूजिक और सॉन्ग देने के लिए  एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक की कैटगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था.

गुलजार
फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में ‘जय हो’ सॉन्ग के लिए गीतकार गुलजार को ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस ऑस्कर सेरेमनी में वह शामिल नहीं हुए थे जिसकी वजह से ये अवार्ड फिल्म की टीम ने लिया.

रेसुल पोक्कुट्टी
फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए ही रेसुल पोक्कुट्टी को ऑस्कर अवॉर्ड मिला था. उन्हें यह पुरस्कार ‘बेस्ट साउंड मिक्सिंग’ कैटेगरी में दिया गया था. फिल्म ने तीन ऑस्कर अवार्ड जीते. इस फिल्म में देव पटेल, फ्रीडा पिंटो,  इरफान खान, अनिल कपूर, महेश मांजरेकर और सौरभ शुक्ला जैसे बेहतरीन एक्टर्स थे.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3vi7npr 2021: क्लो झाओ ने बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

<a href="https://ift.tt/3tTeTHg 2021: ब्लैक बॉटम, नोमैडलैंड और साउंड ऑफ मेटल ने जीता ऑस्कर, एक्ट्रेस एन रोथ ने रचा इतिहास

from bollywood https://ift.tt/3tW0ydc

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post