ऑक्सीजन की सप्लाई रोकने को लेकर Sonu Sood ने पूछा चीन से सवाल, मिली ऐसी प्रतिक्रिया

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से एक बार फिर देश के कई राज्यों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. वहीं सोनू सूद अभी भी दिन-रात जरूरतमंद लोगों की मदद करने में लगे हुए है. और उन्हें अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन मुहैया करवा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ऑक्सीज कॉन्सन्ट्रेटर्स को लेकर चीन से भी सवाल किया था. जिसका जवाब अब चीन ने भी दे दिया है.

सोनू सूद ने किया चीन से सवाल

दरअसल ट्विटर पर किसी शख्स ने सोनू को टैग करके ये जानकारी दी थी कि, चीन से सैकड़ों ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर्स भारत लाने है, लेकिन चीन की तरफ से इस काम में लगातार बाधा डाली जा रही है. इसके बाद सोनू ने भी एक ट्वीट करते हुए चीन से इस मामले में सवाल कर लिया. सोनू ने अपने ट्वीट में लिखा कि. हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि सैकड़ों ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर्स भारत लाए जाए.लेकिन ये बहुत दुख है कि बात है कि चीन ने हमारे कई सारे कंसाइन्मेंट्स ब्लॉक कर दिए हैं. और यहां भारत में हर मिनट जिंदगियां खत्म हो रही हैं. मैं @China_Amb_India @MFA_China से गुजारिश करता हूं कि हमारे कंसाइन्मेंट्स का रास्ता साफ करने में हमारी मदद  करें जिससे हम लोगों की जिंदगियां बचा सकें.

[tw]https://twitter.com/SonuSood/status/1388366581252595716[/tw]

चीन ने दिया ये जवाब

सोनू के इस ट्वीट का जवाब देते हुए चीनी राजदूत सुन वेइदांग ने लिखा कि, मि. सूद आपके ट्विटर से जानकारी मिली है. हम आपको बताना चाहते हैं कि कोविड 19 से लड़ने के लिए चीन भारत की पूरी मदद करेगा. और मेरी जानकारी के मुताबिक चीन से भारत के सभी कार्गो फ्लाइट्स रुट्स सामान्य है.

[tw]https://twitter.com/China_Amb_India/status/1388442425824210944[/tw]

सोनू ने  कहा सुन वेइदांग को धन्यवाद

सुन वेइदांग के इस ट्वीट के बाद सोनू ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि आपकी इस जानकारी के लिए धन्यवाद. इस परेशानी को हल करने के लिए मैं आपके ऑफिस के संपर्क में हूं. आपकी चिंता के लिए सराहना करता हूं.

[tw]https://twitter.com/SonuSood/status/1388503014541955072[/tw]

ये भी पढ़ें

कोरोना पॉजिटीव होने के बाद Rubina Dilaik ने शिमला में किया खुद को क्वारिंटीन, पति Abhinav Shukla ने दी जानकारी

सनी लियोनी और डेनियल ने शेयर किया नया वीडियो, फैन्स को दी अच्छे रिलेशनशिप की टिप्स

from bollywood https://ift.tt/3xFPeUJ

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post