कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए होनेवाले कंसर्ट में बॉलीवुड संगीत से जुड़ीं 35 हस्तियां लेंगी हिस्सा

बॉलीवुड के कई बड़े सितारे कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं. इस बीच अब बॉलीवुड संगीत के क्षेत्र से जुड़ी हुई कई हस्तियों ने साथ आकर कोरोना से पीड़ित लोगों की सहायता करने का फैसला किया है. इसके तहत 5 जून को 'एक साथ : इंडिया विल राइज अगेन' नाम एक वर्चुअल कंसर्ट का आयोजन किया जा रहा है. इससे जमा होने वाली धनराशि कोरोना से पीड़ितों की मदद के लिए दी जाएगी.

बता दें कि इस कंसर्ट में सोनू निगम, अलका याज्ञनिक, शिल्पा राव, कैलाश खेर, शान, हरिहरण, दलेर मेहंदी, अनूप जलोटा, पापोन, पंकज उधास, प्रसून जोशी, पद्मश्री सुरेश वाडकर, साधना सरगम, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, जतिन जैसे गायकों, संगीतकारों और गीतकारों शिरकत करेंगे. इनके अलावा राहुल पंडित, स्वप्निल बंदोदकर, सुगंधा दाते, अनुराधा पालकुर्थी, सुनयना काचरू भिड़े, श्रेया कौल, आनंद शर्मा, तलत अजीज, अन्नू मलिक, मनोज मुंतशिर और नीरजा पंडित भी भाग लेंगे.

उल्लेखनीय है कि इस कंसर्ट का आयोजन अभिनेता अनुपम खेर के 'अनुपम खेर फाउंडेशन', निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेत्री पल्लवी जोशी के 'आई एम बुद्धा फाउंडेशन' और ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा (जीकेपीडी) की ओर से साझा तौर पर किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में संगीत जगत की 35 हस्तियां शामिल होंगी और कोरोना पीड़ितों के लिए फंड इकट्ठा करने में अपना योगदान देंगी. इस वर्चुअल कंसर्ट को होस्ट करेंगी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री पल्लवी जोशी.

इस वर्चुअल कंसर्ट से जमा होनेवाली राशि से कोरोना प्रभावित अनाथों, विधवाओं, दिव्यांगों, प्रवासियों और शरणार्थियों, अल्पसंख्यकों और कलाकारों की मदद की जाएगी.

इस कंसर्ट का ऐलान करते हुए पल्लवी जोशी ने कहा, "मुश्किल समय में फिल्म उद्योग ने हमेशा से मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. फिल्म उद्योग संकट के दौरान अपने देश के लोगों के लिए खड़े होने से कभी भी नहीं चूका है. ये कंसर्ट भी ऐसा ही एक प्रयास है."

म्यूजिक कंसर्ट के बारे में बात करते हुए गायक शान ने कहा, "मुझे संगीत के क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों के साथ आने और इस कंसर्ट का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है. मैं आप सभी से भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए योगदान का आग्रह करता हूं. देश को हमारी जरूरत है."

from bollywood https://ift.tt/3uMv6h9

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post