बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. इस कपल की बेटी वामिका की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं. कपल ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है लेकिन इसका चेहरा नहीं दिखाया है. हाल ही में विराट कोहली की बहन भावना कोहली ने इंस्टाग्राम के जरिए वामिका के बारे में कई खुलासे किए हैं.

दरअसल, भावना कोहली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 'Ask Me Anything' लाइव सेशन रखा था. एक यूजर ने उनसे सवाल किया, "क्या आप वामिका से मिली हैं? वो किसकी तरह ज्यादा दिखती है अनुष्का या विराट?" इसपर भावना ने जवाब देते हुए कहा, "हां हम मिले हैं और वह एक एंजेल है." इसके साथ ही उन्होंने लव इमोजी भी शेयर किया. इससे पहले विराट कोहली ने एक भी इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन रखा था. इस दौरान एक यूजर ने पूछा था कि उन्होंने अपनी बेटी को अभी तक सोशल मीडिया से दूर क्यों रखा है. इसपर उन्होंने कहा था, "हमने एक कपल के तौर पर उस समय तक अपनी बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है, जब तक कि उसको सोशल मीडिया के बारे में ठीक से पता नहीं चल जाता." उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया यूज करने का फैसला वह खुद करेगी."

जनवरी, 2021 में हुआ था वामिका का जन्म

गौरतलब है कि अनुष्का और विराट ने जनवरी, 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी. इसके साथ ही उन्होंने एक बयान जारी कर कहा था, "हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वो हमारी निजता का सम्मान करें और वामिका की तस्वीरें न क्लिक करें."

ये भी पढ़ें-

Nusrat Jahan Pregnant: शादी टूटने की खबरों के बीच नुसरत जहां की बेबी बंप फ्लॉट करते तस्वीर वायरल

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड का वो सितारा जो किसी ऑडिशन में नहीं हुआ फेल, देखिए वीडियो

from bollywood https://ift.tt/3gw1cIB
from bollywood https://ift.tt/3gw1cIB
Tags
Bollywood gupsub