पिछले कई महीनों से महाराष्ट्र में शहरों में कोरोना की वजह से सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया था. इसी के चलते करीब चार महीनों तक घर के अंदर रहने के बाद किश्वर उनके पति और उनका डॉगी फरबॉल बेबीमून के लिए आउटिंग पर गए थे. इन्हीं खास पलों का एक प्यारा वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. ये वीडियो उनके फैन्स खासा पसंद कर रहे हैं और ये जमकर वायरल हो रहा है.

सुयश ने सोशल मीडिया पर दी थी खुशखबरी

दरअसल मार्च 2021 में किश्वर और सुयश ने अपने फैन्स के साथ आने वाले बच्चे को लेकर खुशखबरी शेयर की थी. उन्होंने एक बीच पर खींची गई तस्वीर शेयर की थी जिसमें बेबी शूज दिखाई दे रहे थे. इसे लेकर किश्वर ने लिखा था कि अब आप पूछना बंद कर सकते हैं कि आपके घर एक नन्हा मेहमान कब आ रहा है. कमिंग सून, अगस्त 2021. वहीं सुयश ने इसे लेकर लिखा था कि मैं तेरे बच्चे का बाप बनने वाला हूं किश्वर, कमिंग सून, अगस्त 2021.

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है कपल

हाल के दिनों में किश्वर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को लगातार अपडेट देती रही हैं. किश्वर ने अपने लोनावला ट्रिप को लेकर भी कई तस्वीरें शेयर की थी. इस दौरान उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए भी फैन्स को रूम टूअर से लेकर फोटोशेशन समेत कई जानकारी दी थी.

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=qC0rU0RfP0A[/yt]

फैन्स के प्रेग्नेंसी की खास बातें करती शेयर किश्वर

वहीं इस दौरान किश्वर ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी कई बातें शेयर की थीं. उन्होंने इसे लेकर एक नोट लिखा था. किश्वर ने कहा कि मैं पहले प्रेग्नेंसी में अपने वजन के बढ़ने को लेकर परेशान थी. लेकिन कुछ दिनों बाद मैंने महसूस किया कि मेरे पास तुम हो. मैं खुद को और ज्यादा प्यार करने लगी हूं क्योंकि मैं जानती हूं कि मेरे अंदर तुम हो.

मदर्स डे पर शेयर की थी खास पोस्ट

वहीं मदर्स डे के मौके पर किश्वर ने एक पोस्ट शेयर किया था. किश्वर ने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की थी. साथ हैप्पी मदर्स डे भी विश किया था. साथ ही कैप्शन मे लिखा था कि बेबी ने अब किक करना शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें-

सुशांत को याद कर भावुक हुए रेमो डिसूजा, कहा- सोचता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड का वो सितारा जो किसी ऑडिशन में नहीं हुआ फेल, देखिए वीडियो

from bollywood https://ift.tt/3pOptxT
from bollywood https://ift.tt/3pOptxT
Tags
Bollywood gupsub