सुशांत को याद कर भावुक हुए रेमो डिसूजा, कहा- सोचता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं

बॉलीवुड में कोरियोग्राफर से फिल्म प्रोड्यूसर बने रेमो डिसूजा ने भी सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है. रेमो डिसूजा ने इस दौरान सुशांत के एक अधूरे सपने का भी जिक्र किया है. उन्होंने सुशांत के यूं असमय जाने को लेकर दुख जाहिर किया. उन्होंने कहा कि काश वो हमारे साथ होता और हम फिल्म कर पाते.

सुशांत बनाना चाहते थे डांस पर फिल्म - रेमो
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान रेमो डिसूजा ने खुलासा किया है कि सुशांत डांस बेस्ड फिल्म करना चाहते थे. रेमो ने कहा कि सुशांत मेरे साथ एक फिल्म करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि वो जब अपनी फिल्म छिछोरे को प्रमोट करने के लिए शो डांस प्लस में आए थे तो उन्होंने ये इच्छा जाहिर की थी. सुशांत को याद करते हुए रेमो ने कहा कि वो एक अमेजिंग डांसर थे और हर परफॉरमेंस में कमाल करते थे. काश आज वो मेरे पास होते.

[insta]https://ift.tt/2TrKi6k>
मैं उसे याद करता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं
रेमो अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहते हैं कि उसने कहा था कि सर आपको पता है कि मैं एक अच्छा डांसर हूं. चलो एक डांस फिल्म करते हैं. ये बात याद करता हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

[insta]https://www.instagram.com/p/BvxsYgcl9y9/[/insta]

डांस शो झलक दिखलाजा में मिले थे रेमो और सुशांत
दरअसल रेमो और सुशांत की पहली मुलाकात सोनी टीवी के शो झलक दिखला जा के दौरान हुई थी. सुशांत इस शो में रनर अप रहे थे. इस शो में रेमो जज के तौर पर शामिल हुए थे. दरअसल सुशांत एक ट्रेन्ड डांसर भी थे. उन्होंने श्यामक डावर से डांस की ट्रेनिंग ली थी.

ये भी पढ़ें-

यूट्यूबर भुवन बाम के पैरेंट्स का कोरोना से निधन, बोले- एक महीने में सब कुछ बिखर चुका है

Sidhharth Malhotra करना चाहते थे Kareena Kapoor से शादी, खुद बताई वजह

from bollywood https://ift.tt/2TqUdsy

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post