कोरोना महामारी के बीच कई सितारे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. ऐसे में अभिनेत्री राशी खन्ना भी मुश्किल घड़ी में जरुरतमंदो के लिए काम कर रही हैं. अभिनेत्री उन गरीब परिवारों की सहायता करेंगी जिनपर इस महामारी ने लॉक डाउन के चलते गहरा प्रभाव छोड़ा है.

राशि खन्ना #BeTheMiracle के तहत जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के लिए कार्यरत हैं. वे कोविड के इस समय में उन लोगों की मदद करने के लिए अथक प्रयास कर रही है जिन्होंने अपनी आजीविका खो दी है.

#BeTheMiracle के साथ साथ राशी रोटी बैंक जैसे संस्थाओं और स्वयंसेवको के साथ जुड़ी हैं जो उन जानवरों की मदद कर रहे हैं जिन्हें विशेष रूप से लॉकडाउन के दौरान बिना भोजन या पानी के छोड़ दिया गया था.

[tw]https://twitter.com/RaashiiKhanna_/status/1402160232617320450[/tw]

साथ ही, वे कुछ वृद्धाश्रम की सेवा में तत्पर हैं. उनकी टीम ने एक वीडियो रिलीज किया है जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि यह लोगों को आगे आने और मदद करने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

[insta]https://www.instagram.com/p/CP2cAoTrBdo/[/insta]

इस इनिशिएटिव के बारे में राशी खन्ना का मानना है कि ,"महामारी से पीड़ित लोगों की दशा दिल दहला देने वाली है. #BeTheMiracle के जरिए मैं लोगों की हर मुमकिन मदद करने की कोशिश कर रही हूं. मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे एक ऐसी टीम का साथ मिला है जो इतनी बहादुर हैं, कि इस महामारी में भी घर से बाहर निकलकर लोगों की समस्याओं को सामने ला रही हैं. कई परिवार भुखमरी के कगार पर हैं जो हकीकत में बहुत ही बुरे समय से गुज़र रहे हैं. मैं चाहती हुं कि लोग दिल खोलकर डोनेशन करें, तिनका तिनका भी मायने रखता है. यह एक अत्यधिक राशि होना जरूरी नहीं है. हमें इस बात का एहसास होना चाहिए कि हम सब इस समय एक साथ हैं और केवल एक साथ रहकर ही हम इस कठिन समय को पार कर सकते हैं. और साथ में हम किसी के भी जीवन में चमत्कार ला सकते हैं."

यह भी पढ़ें

डेटिंग एप पर अपना फेक प्रोफाइल देख चौंकी अनुराग कश्यप की बेटी Aaliyah Kashyap, उठाया ये बड़ा कदम

Neena Gupta Love Story: एक्ट्रेस नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स के इश्क ने हिला दी थी दुनिया, बिना शादी दिया था बेटी के जन्म

from bollywood https://ift.tt/3v44wQI
from bollywood https://ift.tt/3v44wQI
Tags
Bollywood gupsub