टीवी अभिनेता पर्ल पुरी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, नाबालिग से रेप के आरोप में हुई है गिरफ्तारी

नई दिल्ली: रेप के आरोप में गिरफ्तार टीवी अभिनेता पर्ल पुरी को वसई की एक कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पर्ल वी पुरी को नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में बीती रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने आरोपी अभिनेता को अम्बोली थाने के पुलिस कर्मियों की सहायता से शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिनेता पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376(दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अधिकारी के मुताबिक, ‘‘नागिन 3’’, ‘‘बेपनाह प्यार’’ और ‘‘ब्रह्मराक्षस 2’’ जैसे धारावाहिकों में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता पुरी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर वसई के वालिव थाने में अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.

नए कानून नहीं माने तो Twitter को भुगतने होंगे परिणाम, आपत्तिजनक पोस्ट के लिए यूजर कर सकेंगे मानहानि का दावा

from bollywood https://ift.tt/2SaV4NX

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post