सुशांत सिंह राजपूत केस से चर्चा में आने वाली और सुशांत की एक्स रह चुकी रिया चक्रवर्ती को कई फिल्मों में काम का ऑफर मिलने लगा है. आखिरी बार वह 2018 की फिल्म जलेबी में आई थी. इसके बाद उसे कोई काम नहीं मिला. फिर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उसे कई बार पुलिस थाने का चक्कर भी काटना पड़ा. इस चर्चा से उबरने के बाद रिया को एक बड़े बजट की फिल्म चेहरे में काम करने का ऑफर मिला. चेहरे बहुत जल्दी रिलीज होने वाली है. रूमी जाफरी की बहुचर्चित फिल्म चेहरे में महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अनु कपूर और क्रिस्टल डिसूजा भी काम कर रहे हैं. रिया इस फिल्म के रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं.

महाभारत से प्रेरित है फिल्म
अब रिया को महाभारत से प्रेरित एक फिल्म में काम का ऑफर आया है जिसमें वह द्रौपदी बन सकती हैं. TOI में छपी खबर के मुताबिक 'मेरे डैड की मारूति' में काम करने वाली रिया एक बड़े बजट की फिल्म में द्रौपदी का रोल निभाएंगी. अखबार के मुताबिक यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है जिसमें महाभारत और द्रौपदी के कैरेक्टर के विभिन्न आय़ामों को दिखाया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह फिल्म आज की दुनिया के हिसाब से बनाया जाएगा, इसलिए यह फिल्म मॉडर्न और कंटेंपरेरी होगी. उन्होंने बताया कि द्रौपदी का रोल रिया को ऑफर किया गया है लेकिन अभी बहुत ही शुरुआती स्तर पर इसकी बातचीत हो रही है.

तेलुगु फिल्मों से शुरुआत
रिया ने तेलुगु फिल्म से 2012 में अपने कैरियर की शुरुआत की थी. हिन्दी फिल्मों में उसके खाते में सिर्फ कुछ ही फिल्में शामिल हैं. बैंक चोर उनकी पहली हिन्दी फिल्म थी. इसके बाद उसने हाफ गर्लफ्रेंड, मेरे डैड की मारूति और जलेबी में भी काम किया है. सुशांत मामले से बाहर आने के बाद रिया आजकल इंस्टाग्राम पर मोटीवेशनल कोट लिखती है. हाल ही में एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, दुख जब साथ में आती है तो इससे ताकत मिलती है. इसके लिए आफको मुझपर भरोसा करना होगा. लव रिया.

from bollywood https://ift.tt/3pCV8SV
from bollywood https://ift.tt/3pCV8SV
Tags
Bollywood gupsub