'भाभीजी घर पर है' की एक्टर सौम्या टंडन पर फ्रंटलाइन वर्कर बनकर वैक्सीन लगवाने का आरोप, अभिनेत्री ने किया इनकार

मशहूर सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में 5 साल तक अनीता भाभी का रोल निभा चुकीं अभिनेत्री सौम्या टंडन पर एक फ्रंटलाइन वर्कर बनकर मुम्बई से सटे ठाणे इलाके के एक अस्पताल में वैक्सीन लगवाने का आरोप लगा है.

एक पहचान पत्र सामने आया है जिसमें सौम्या टंडन की तस्वीर लगी हुई है. उल्लेखनीय है कि इस पहचान पत्र में उनकी पहचान एक फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर दर्ज की गई है. सौम्या टंडन पर ठाणे के पार्किंग प्लाजा कोविड अस्पताल में फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर वैक्सीन लेने का आरोप लगा है.

इस खबर के बाहर आते हैं ठाणे म्यूनिसिल कॉर्पोरेशन (टीएमसी) ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि वो इस पूरे मामले की जांच करेंगे और इस मामले की हकीकत सामने लाएंगे.

एबीपी न्यूज़ ने सौम्या टंडन का पक्ष जानने के लिए सीधे उनसे संपर्क किया. संपर्क करने पर सौम्या टंडन ने इस खबर को सरासर गलत बताते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा, "मैंने ठाणे में उस जगह से वैक्सीन ली ही नहीं है. ये जानकारी पूरी तरह से गलत है."

सौम्या ने इसे लेकर आज ट्वीट भी किया है.

[tw]https://twitter.com/saumyatandon/status/1400680101612646416[/tw]

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अभिनेत्री मीरा चोपड़ा पर भी इसी तरह से एक फ्रंटलाइन वर्कर बनकर वैक्सीन लेने का आरोप लगा था. मामले के तूल पकड़ने के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इन आरोपों से इनकार किया था और इसे पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप ठहराया था.

उल्लेखनीय है कि सौम्या टंडन 2015 से सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की शुरुआत से ही अनीता भाभी का लोकप्रिय किरदार निभा रही थीं मगर 5 साल सीरियल में काम करने के बाद उन्होंने अगस्त, 2020 में इस सीरियल को छोड़ दिया था. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने उस वक्त कहा था कहा था कि एक एक्टर के तौर पर वो कुछ नया करना चाहती हैं.

(मृत्यंजय सिंह और रवि जैन की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें

Priyamani Birthday Special: ट्रेंड सेटर हैं प्रिया मणि, साड़ी हो या फिर बिकिनी, अपने हर Look से फैंस के दिलों पर राज करती हैं 'द फैमिली मैन' की ये एक्ट्रेस

किसी ने बिकिनी पहनी तो कोई ब्रालेट में दिखा, बड़े स्टार्स की बेटियों ने अपने इस लुक से मचाई सनसनी, देखें तस्वीरें

from bollywood https://ift.tt/3fPeGQD

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post