दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया ने हाल ही में अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. 8 जून को डिंपल कपाड़िया ने खास अंदाज में जन्मदिन मनाया. इस मौके पर डिंपल कपाड़िया को फैंस और साथी कलाकारों ने जमकर विश किया. इस दौरान डिंपल की बेटी ट्विंकल खन्ना ने मां के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और खास अंदाज में अपनी मां को बर्थडे विश किया.

तस्वीर शेयर किया मां को विश

दरअसल ट्विंकल सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय रहती हैं और वक्त-वक्त पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस के साथ कनेक्ट करती रहती है. हाल ही में अपनी मां को उन्होंने एक प्यारी तस्वीर शेयर करके विश किया. लेकिन खास बात ये कि इस तस्वीर में अक्षय कुमार एक अलग रोल में दिखाई दिए. दरअसल ट्विंकल ने पति अक्षय कुमार को फोटो बॉम्बर बताया है.

[insta]https://ift.tt/3zcbVka>
अक्षय बने फोटोबॉम्बर

दरअसल जो तस्वीर ट्विंकल खन्ना ने शेयर की है उस सेल्फी को अक्षय कुमार ने लिया है. हालांकि तस्वीर में अक्षय की सिर्फ हल्की सी झलक दिख रही है. फोटो को लेकर ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा है कि हर बार की तरह एक शख्स है जो हमारी फोटो बॉम्बिंग कर रहा है. उधर मां हर साल की तरह एक साल पीछे की तरफ चल रही है, जैसे ये कोई नोलन फिल्म है. साथ ही ट्विंकल ने इस फोटो के साथ हैशटैग एजलैस बर्थडेगर्ल भी लिखा है.

सितारों ने किया बर्थडे विश

ट्विंकल ने जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की इस पर लगातार प्रतिक्रिया भी आने लगी. कई फिल्मी सितारों ने कमेंट करके डिंपल कपाड़िया को बर्थडे विश किया है. दरअसल ट्विंकल और डिंपल का एक दूसरे के साथ मां-बेटी के रिश्ते के अलावा एक स्पेशल बॉन्ड भी शेयर किया है. डिंपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देने वाली हैं. हॉलीवुड फिल्म 'टेनेट' में शानदार अभिनय के बाद वो अब 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगीं.

ये भी पढ़ें-

ब्रेकअप के बाद आशा नेगी ने तोड़ी चुप्पी, रित्विक धनजानी को लेकर कही ये बात

'केदारनाथ' के सेट पर ड्रग लेते थे सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान? इन आरोपों पर को-स्टार नीतीश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी

from bollywood https://ift.tt/3v2MzBT
from bollywood https://ift.tt/3v2MzBT
Tags
Bollywood gupsub