बॉलीवुड के चर्चित एक्टर बुधवार को इवनिंग वॉक के लिए निकले थे लेकिन उन्हें वापस घर लौटना पड़ा. दरअसल, मुंबई पुलिस ने उन्हें घर से बाहर ना निकलने से मना किया था, जिसके बाद वे यू-टर्न लेकर घर वापस लौट आए. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्हें घर वापस जाते देखा जा सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नसीरुद्दीन शाह हमेशा की तरह घर से टहलने के लिए बाहर निकले थे. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की, जिसके बाद उन्हें वापस घर लौटना पड़ा. इस पूरे वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. नसीरुद्दीन हफ्ते में दो से तीन बार घर से बाहर वॉक पर निकलते हैं. हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने मुंबई में लॉकडाउन लगाया है. वहीं, बुजुर्गों को घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी जा रही है. ऐसे में पुलिस ने नसीरुद्दीन शाह को घर वापस लौट जाने की अपील की.

लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो देखकर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. नसरुद्दीन शाह की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, "उनका वापस अपने घर लौट आने का फैसला सही था. इस समय बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है." एक और यूजर ने लिखा, "घर में रहकर ही खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है." वहीं, एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "ऐसे समय में हर किसी को खुली हवा में सांस लेने का मन करता है. लेकिन उन्होंने पुलिस के निर्देशों का पालन कर बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को एक सीख दी है. घर में रहें. अपना और अपनों का खयाल रखें."

ये भी पढ़ें :-

<a href="https://ift.tt/3yRhPHn Idol 12: Sonu Nigam ने दी Aditya Narayan को Amit Kumar पर टिप्पणी न करने की सलाह, कहा - मामले से दूर रहो

<a href="https://ift.tt/3uFx96x Shetty की मस्ती, Urvashi Rautela का कथक तो Malaika Arora की मॉर्निंग वॉक, Instagram पर कुछ ऐसे छाए रहे सितारे

from bollywood https://ift.tt/3pexyMb
from bollywood https://ift.tt/3pexyMb
Tags
Bollywood gupsub