बॉलीवुड की फेमस सिंगर होने के साथ-साथ नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया की क्वीन भी बन चुकी हैं. उनकी फोटोज और वीडियोज को फैन्स खूब पसंद करते हैं. आज यानि 6 जून को नेहा अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. इस खास दिन पर नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर नेहा के साथ एक बहुत ही प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए एक खास मैसेज लिखा है. जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

रोहनप्रीत ने लिखा नेहा के लिए प्यार भरा मैसेज

रोहनप्रीत ने नेहा के साथ अपनी एक क्यूट फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, हे माय लव माय क्वीन. द नेहा कक्कड़, आज आपका बर्थडे है. और इस दिन पर मैं आपको ये बताना चाहता हूं कि, मैंने अभी तक आपकी जितनी भी केयर की है, आने वाले हर एक दिन में मैं उससे भी ज्यादा केयर करूंगा. आप मुझे हर अंदाज में बहुत प्यारे लगते हो. मैं प्रॉमिस करता हूं कि मैं आपको हर खुशी दूंगा. आपका पति होने पर मुझे गर्व महसूस होता है. मैं वादा करता हूं कि अपनी लाइफ के हर एक मिनट में मैं आपसे प्यार करूंगा. जन्मदिन मुबारक हो माय लव. उम्मीद करता हूं कि ये पढ़कर आपके चेहरे पर स्माइल आएगी.

[insta]https://ift.tt/3cEqFPh>
पिछले साल नेहा और रोहनप्रीत ने की थी शादी

बता दें कि नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह से पिछले साल 24 अक्टूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी. रोहनप्रीत सिंह भी एक पंजाबी सिंगर हैं. नेहा कक्कड़ उत्तराखंड के ऋषिकेश की रहने वाली हैं. सिंगर सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़ नेहा के भाई-बहन हैं. इतना ही नहीं आपको ये जानकर हैरानी कि, नेहा के इंस्टाग्राम पर करीब 58 मिलियन से फॉलोवर्स है. और उनके फैन्स की संख्या करोड़ों में हैं.

ये भी पढ़ें-

अक्षय कुमार स्टारर 'खिलाड़ी' के 29 साल पूरे, अब्बास-मस्तान ने कीं यादें ताजा

करण मेहरा का बड़ा खुलासा- पत्नी निशा ने घर के CCTV ऑफ करके की ऐसी हरकत...

from bollywood https://ift.tt/3wUtVgS
from bollywood https://ift.tt/3wUtVgS
Tags
Bollywood gupsub