Nusrat Jahan News: पति से अलगाव और प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच बीजेपी लीडर से जोड़ा जा रहा नुसरत जहां का नाम, जानिए कैसे बढ़ी नजदीकियां

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और खूबसूरत हीरोईन नुसरत जहां आज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हर ओर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा हो रही. खबर तब और हैरान करने वाली हो गई जब बंगाली वेबसाइट की एक रिपोर्ट में यह कहा गया कि उनके पति निखिल जैन प्रेग्नेंसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है. रिपोर्ट में कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि निखिल और नुसरत 6 महीने से साथ नहीं रह रहे हैं. इससे भी एक बड़ी खबर यह है कि नुसरत जहां का नाम एक नए शख्स के साथ जोड़ा जा रहा है. इस शख्स का नाम है यशदास गुप्ता. यश दासगुप्ता कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं.

[insta]https://www.instagram.com/p/CGkQCVIFMMc/[/insta]

तस्लीमा के पोस्ट के बाद नुसरत-निखिल के रिश्ते की चर्चा
कई बंगाली वेबसाइटों में खबर आने के बाद हाल ही में बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने अपने फेसबुक पोस्ट में इस रिश्ते के बारे में लिखी थी. उन्होंने लिखा था कि नुसरत की अगर उनके पति से नहीं बन रही है और वो किसी और से प्यार करती हैं तो उन्हें तुरंत तलाक ले लेना चाहिए. इसके अलावा एक रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया कि नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी रजिस्टर्ड भी नहीं है.

कौन हैं यश दास गुप्ता
यश दासगुप्ता बंगाली सिनेमा का चर्चित नाम हैं. यश अब तक हिंदी शो बसेरा, बंदिनी, ना आना इस देश मेरी लाडो, अदालत और महिमा शनिदेव में एक्टिंग कर चुके हैं, बॉलीवुड में काम करने के साथ ही उन्होंने बंगाली सिनेमा की ओर भी रुख किया, जहां वो कई शोज में नजर आए, इसके अलावा डांस रियलिटी शो Ritur Mela Jhoom Tara Ra Ra में भी हिस्सा लिया था. खबर तो ये है कि 2020 में जब यश ने SOS कोलकाता नाम की फिल्म की, तो उसी दौरान उनकी नजदीकियां नुसरत से बढ़ गईं.

[insta]https://www.instagram.com/p/CGkPWaOF5DW/[/insta]

बीजेपी में हैं यश
यश दासगुप्ता बीजेपी में हैं. यश ने 2021 में हुए बंगाल चुनाव के दौरान बीजेपी का दामन थामा और चुनाव लड़े, लेकिन उनको जीत नहीं मिली. दूसरी ओर नुसरत ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का दामन काफी पहले थाम लिया था. इसके बाद वो 2019 के लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरीं और जीत हासिल कर सांसद बनीं.

[insta]https://www.instagram.com/p/CGgslzjlFrZ/[/insta]

राजस्थान साथ गए थे
एक तरफ निखिल जैन अपनी यात्रा के सोलो फोटोज सोशल मीडिया पर डालते हैं तो दूसरी तरफ नुसरत और यश दासगुप्ता को राजस्थान में साथ देखा गया. राजस्थान ट्रिप के दौरान कुछ मीडिया वालों ने उनसे पूछा कि आपमें और नुसरत में इतनी बनती है, लेकिन दोनों की पार्टियां अलग क्यों हैं. इस पर यश ने कहा कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की तरह? अरे नहीं, अक्षय और ट्विंकल की तो शादी हो चुकी है, नुसरत और मेरी नहीं.

[insta]https://www.instagram.com/p/CGMh7DJHfnM/[/insta]

नुसरत ने कहा, निखिल के साथ शादी वैलिड नहीं
नुसरत और निखिल की शादी 2019 में तुर्की में हुई थी. जब दोनों के बीच अलग होने की खबरें आई तब नुसरत जहां ने एक वक्तव्य जारी कर इस शादी को इनवैलिड करार दिया. उन्होंने कहा कि तुर्की में हुई शादी भारत में मान्य नहीं है.

उन्होंने कहा, कथित शादी कानूनी, वैध या मान्य नहीं है क्योंकि यह कानून की नजर में बिल्कुल शादी नहीं थी. दूसरे धर्म में शादी के लिए भारत में स्पेशल मैरिज एक्ट है जो तुर्की के कानून से कोई वास्ता नहीं रखता. इसलिए यह रिलेशनशिप या लिव-इन रिलेशनशिप के अलावा कुछ भी नहीं था. इसलिए तालाक की बात के कोई मायने नहीं है.

[insta]https://www.instagram.com/p/CDwdcUaHavh/[/insta]

उन्होंने लिखा, काफी लंबे समय से हम अलग रह रहे हैं. लेकिन मैं इस पर कुछ भी बोलना नहीं चाहती थी क्योंकि मेरा इरादा अपने निजी जीवन को खुद तक सीमित रखने का था. नुसरत ने पति पर बैंक से पैसा निकालने का भी आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें-

Kangana Ranaut Viral Photos: बोल्ड तस्वीरों से कंगना रनौत ने मचाई सनसनी, खुद को बताया हॉट संघी, देखें

अब ऐसी दिखती है ‘सनम बेवफा’ में सलमान के साथ काम करने वाली ये हीरोइन, लेटेस्ट फोटो में पहचानना मुश्किल

from bollywood https://ift.tt/3wcwNpA

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post