बॉलीवुड एक्टर से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान (केआरके) अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म राधे की समीक्षा की थी. इसके बाद सलमान की लीगल ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था. वहीं, केआरके द्वारा हाल ही में किए गए एक ट्वीट पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. केआरके ने ट्वीट के जरिए गोविंदा के प्यार और समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था. गोविंदा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे सालों से केआरके के संपर्क में नहीं हैं. केआरके ने ट्वीट करके लिखा था- "गोविंदा भाई आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. मैं आपको निराश नहीं करूंगा."

गोविंदा ने कहा, "मैंने केआरके का समर्थन करने के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्टें पढ़ीं. मैं सालों से केआरके के संपर्क में नहीं हूं - कोई बैठक नहीं, कोई फोन कॉल नहीं और कोई मैसेज नहीं. यह उसी नाम से कोई अन्य व्यक्ति हो सकता है. ट्वीट में मुझे टैग नहीं किया जा रहा है. दरअसल, केआरके ने पहले भी मेरे और मेरी फिल्मों के बारे में अनुचित बयान दिया था और लिखा था. उन्होंने आगे कहा, "सलमान और केआरके के बीच क्या मसला हुआ है यह मुझे ठीक से पता नहीं है लेकिन इस मामले में मुझे घसीटा गया है. यह एक अजेंडा हो सकता है.

Govinda Bhai thank you for your love and support. I won’t disappoint you! ❤️
— KRK (@kamaalrkhan) May 29, 2021

सलमान खान के समर्थन में आए मीका सिंह

सलमान खान के दोस्त और गायक मीका सिंह ने सलमान के खिलाफ बयानबाजी करने वाले केआरके को आड़े हाथों लिया. मीका सिंह ने कहा, "केआरके एक बेहद घटिया किस्म का इंसान है और वो पब्लिसिटी का भूखा इंसान है. वो चाहता है कि सलमान जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारे उसके बारे में कुछ न कुछ कहते रहें ताकि वो लाइमलाइट में बना रहे. वो ऐसे विवादित बयानों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में माहिर है."

ये भी पढ़ेंः-

इन अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में पहनी थी शानदार ज्वैलरी, आप भी ले सकते हैं इनसे टिप्स

कथक के बाद दिखाई Kick Power, बॉक्सिंग ग्लव्स पहन रिंग में उतरीं Urvashi Rautela

from bollywood https://ift.tt/3yXRZ4t
from bollywood https://ift.tt/3yXRZ4t
Tags
Bollywood gupsub