साउथ फिल्म एक्ट्रेस रंभा ने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम किया था और अपनी पहचान बनाई थी. वह सलमान खान के साथ फिल्म जुड़वां में भी नजर आई थीं. रंभा ने 15 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. रंभा 90 और सन 2000 के आसपास फिल्मों में सक्रिय थीं.उन्होंने जुड़वा के अलावा बॉलीवुड की तकरीबन 17 फिल्मों में काम किया था जिनमें घरवाली-बाहरवाली, क्रोध,बेटी नम्बर 1, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, जानी दुश्मन आदि फ़िल्में शामिल थीं.

फिल्मों में सलमान खान के अलावा रंभा ने रजनीकांत, अक्षय कुमार, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया था. बेहतरीन फ़िल्मी करियर के बीच रंभा ने 2010 में कनाडा के श्रीलंकन तमिल बिजनेसमैन इंद्रकुमार पथमनाथन से शादी की थी.2011 में रिलीज हुई फिल्म 'फिल्मस्टार' उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई थी जो कि मलयाली भाषा में थी. शादी के बाद 44 साल की रंभा ने फिल्मों को अलविदा कह दिया और कनाडा शिफ्ट हो गईं. अब वह दो बेटियों और एक बेटे की मां बन चुकी हैं.

2008 में रंभा तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्हें बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रंभा ने सुसाइड की कोशिश की थी लेकिन रंभा ने बाद में इन ख़बरों का खंडन कर दिया था. रंभा ने कहा था कि उन्होंने सुसाइड अटेम्प्ट नहीं किया था. उस दिन उनका व्रत था और कुछ ना खाने-पीने की वजह से वह बेहोश हो गई थीं.

from bollywood https://ift.tt/3gcsLqg
from bollywood https://ift.tt/3gcsLqg
Tags
Bollywood gupsub