कोरोना महामारी के दौरान गरीबों के मसीहा बनें बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को लेकर उनके फैन्स में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. उनके किए नेक कामों की वजह से आज पूरा देश उनका दीवाना बन गया है. सोनू अब लोगों के लिए बॉलीवुड एक्टर नहीं बल्कि एक रियल लाइफ हीरो बन गए है. और अपने इस हीरो से मिलने के लिए एक शख्स ने दीवानगी की सारी हदें पार कर दी है.

नंगे पैर सोनू सूद से मिलना पहुंचा उनका फैन
दरअसल एक शख्स सोनू सूद को इतना बड़ा फैन है कि उनसे मिलने के लिए वो हैदराबाद से मुंबई तक पैदल ही पहुंच गया. इतना ही नहीं सोनू के इस फैन ने ये पूरा सफर नंगे पैर तय किया है. वहीं जब सोनू को इसके बारे में पता चला तो वो तुरंत उससे मिलने घर के बाहर पहुंचे. वहां उन्होंने उसके साथ फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर उसे शेयर भी किया. बता दें कि इस दौरान शख्स ने अपने हाथ में एक बोर्ड ले रखा था, जिसपर सोनू की एक फोटो लगी हुई थी.

[insta]https://ift.tt/2TPkQYs>
सोनू ने लिखा वैंकटेश के लिए स्पेशल मैसेज
सोनू ने फैन के साथ अपनी फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि, वैंकटेश, ये लड़का मुझसे मिलने नंगे पैर हैदराबाद से मुंबई आ गया. ये मेरे लिए वाकई प्रेरणादायक है और मुझे बहुत विनम्रता महसूस हो रही है. आपको बता दें कि खुद को सोनू का सबसे बड़ा फैन बताने वाले इस शख्स का नाम वैंकटेश है. और उन्होंने अपने बोर्ड पर लिखा ‘हैदराबाद से मुंबई’ लिखा हुआ था.

ये भी पढ़ें-

Nusrat Jahan News: नुसरत जहां के आरोपों पर पति Nikhil Jain ने तोड़ी चुप्पी, रिश्ते को लेकर किए ये चौंकाने वाले खुलासे

Weekend Watch: अमेजन प्राइम वीडियो पर देखें Manoj Bajpai की ये बेहतरीन फिल्में , यहां है पूरी लिस्ट

from bollywood https://ift.tt/3gauCx9
from bollywood https://ift.tt/3gauCx9
Tags
Bollywood gupsub