Video: भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबीं ऐश्वर्या राय की लाडली, झूम-झूमकर गाया ये भजन

बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे यानी स्टार किड्स अक्सर चर्चा में रहते हैं, भले ही वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हो या नहीं हो. इन स्टार किड्स की तस्वीरें और वीडियो आते ही वायरल हो जाते हैं. अगर ये वीडियो और तस्वीरें किसी ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी बड़ी सेलेब्स से संबंधित है, तो फिर क्या कहना. उनकी बेटी आराध्या फैंस के बीच पहले से ही पॉपुलर हैं. हाल में उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

आराध्या बच्चन का इस वायरल वीडियो में एक भगवान श्रीराम की पूजा करते हुए नजर आ रही हैं. इसके साथ ही वह श्रीराम भजन भी झूम-झूम कर गा रही हैं. वह ताली बजाते हुए भी गा रही हैं. इस दौरान आराध्या ने गुलाबी रंग का आउटफिट पहना हुआ है. उनके बाल दोनों कंधों के आगे तक आ रहे हैं. इस वीडियो को पिछले साल नवंबर में होम बॉलीवुड के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया था.

ऐश्वर्या ने दी बेटी को सीख

इस वीडियो में आराध्या बिल्कुल अपनी मां के बचपन की तरह दिख रही हैं. ये वीडियो दिखाता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपने बचपन में इसी तरह पूजा किया करती थीं और भजन या गीत गाया करती थीं. इस वीडियो को अब भी काफी पसंद किया जा रहा है. इसे अबतक लाखों बार देखा जा चुका है. ये वीडियो उस वक्त है, जब आराध्या अपना 9वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थीं.

यहां देखिए आराध्या भजन गाते हुए वीडियो-

ऐश्वर्या आराध्या की खास बॉन्डिंग

बता दें कि फैंस ने अक्सर नोटिस किया है कि ऐश्वर्या राय और आराध्या की बॉन्डिंग बहुत ही शानदार हैं. इस बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपना पूरा वक्त आराध्या के साथ बिताती हैं. ऐश्वर्या राय ने कहा था,"मेरे मन की स्थिति मे दृढ़ विश्वास है, और इसका मतलब है कि हर दिन अपने सिर को पानी से ऊपर रखना है. जो कुछ मैं आराध्या को दे रही हूं, वो ये है कि बी-पॉजिटिव रहें. हम सिर्फ एक ब्लड ग्रुप नहीं है और यह जीवन में सब कुछ सीखने की अवस्था है."

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/2RN6QxT Singh Rajput Net Worth: चांद पर जमीन खरीद चुके थे सुशांत सिंह राजपूत, जानिए उनकी प्रॉपर्टी और Net Worth के बारे में

<a href="https://ift.tt/3cAvZDd Crime Case: राज कुंद्रा ने दायर की एंटी सिपेट्री बेल एप्लिकेशन, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराया था बयान

from bollywood https://ift.tt/3geVOLe

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post