Viral Video: Indian Idol में Himesh Reshammiya बनकर आए कंटेस्टेंट ने की थी ऐसी हरकत, देखकर आग बबूला हो उठे थे Anu Malik

इंडियन आइडल 12(Indian Idol 12) में इन दिनों खूब विवाद देखने को मिल रहे हैं. कभी कंटेस्टेंट की गायकी को लेकर तो कभी शो में आए गेस्ट के बयानों को लेकर.  इन्हीं विवादों के बीच अब इंडियन आइडल शो की थ्रोबैक वीडियो(Indian Idol Throwback Video) वायरल हो रही है जो काफी पुरानी है और इस वीडियो में सभी जज काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. आखिर क्यों चलिए आपको बताते हैं.

क्या है वीडियो में ऐसा खास

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कंटेस्टेंट जिसका नाम सलीम अहमद था वो भी ऑडिशन के लिए हिमेश रेशमिया के गेटअप में पहुंचता है,  हिमेश का गाना गाते हुए ही ऑडिशन रूम में एंट्री लेता है जिस पर शो के जज जावेद अख्तर उन्हें टोकते भी हैं. वहीं जब ये शख्स ऑडिशन के लिए गाना गाता है तो वो बिल्कुल भी सुर में नहीं होता लिहाजा अलीशा चिनॉय उन्हें बीच में रूकने के लिए कहती हैं लेकिन वो जज की बातों को नजरअंदाज कर गाता चला जाता है. जिससे नाराज होकर अलीशा चिनॉय और अनु मलिक वहां से चले जाते हैं आखिरकार उदित नारायण और जावेद अख्तर उन्हें रिजेक्ट कर देते हैं. यहां तक तो सब ठीक था लेकिन ऑडिशन रूम से जाते हुए वो कुछ ऐसी हरकत कर देता है जिसे देख हर कोई हक्का बक्का रह जाता है. दरअसल कंटेस्टेंट जज के सामने रखी अगले राउंड की एंट्री टिकट को उठाकर रूम से बाहर भाग जाता है. जिसे देख जज भी हैरान रह जाते हैं. इस पर अनु मलिक भड़क उठते हैं और उन्हें चोर कहते हुए खूब डांटते हुए नजर आते हैं.

बाकी कंटेस्टेंट को भी डांटा

वहीं जब बाकी कंटेस्टेंट जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे वो अनु मलिक को शांत रहने के लिए कहते हैं तो वो उन्हें चुप बैठने की नसीहत दे देते हैं. वो कहते हैं कि ये इंडियन आइडल है कोई मजाक नहीं. वैसे ये कोई पहली बार नहीं जब ऐसा हुआ हो अक्सर कुछ कंटेस्टेंट पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा करते हैं और फिर जज के गुस्से का शिकार भी बनते हैं.

ये भी पढ़ेंः घर की बालकनी से दिखता है समंदर तो महल जैसी फीलिंग आती है अंदर, देखें Anushka और Virat के सपनों का घर

from bollywood https://ift.tt/3pivZge

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post