World Day Against Child Labour: आयुष्मान खुराना बोले- ऐसा होने से रोकने के लिए...

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना युनिसेफ के वैश्विक अभियान एंडिंग वायलेंस अगेंस्ट चिल्ड्रेन के सेलेब्रिटी एडवोकेट हैं. शनिवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर अभिनेता ने बाल श्रम को पूरी तरह से बच्चों के अधिकारों का हनन बताया.

आयुष्मान ने कहा, "बाल श्रम बच्चों के बचपन को लूटता है और यह उनके अधिकारों का पूर्ण उल्लंघन है. कोविड-19 ने बच्चों को अधिक कमजोर बना दिया है, खासकर छोटी-छोटी बच्चियों और विस्थापित बच्चों पर जोखिम ज्यादा है. स्कूलों के बंद होने, घर का माहौल गड़बड़ाने, पेरेंट्स की मौत होने और परिवार में किसी की नौकरी जाने के चलते बच्चों को बाल श्रम के रास्ते जाना पड़ता है."

[insta]https://www.instagram.com/p/CQAlPm5Js6a/[/insta]

वह आगे कहते हैं, "ऐसा होने से रोकने के लिए हाथ मिलाएं. सबसे गरीब परिवारों की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में खुलकर बात करें. इस बात को अहमियत दें कि स्कूल खुलने पर सभी बच्चे निश्चित तौर पर स्कूल जाएं और अगर आप किसी बच्चे को परेशानी में देखते हैं, तो चाइल्डलाइन 1098 पर कॉल करें."

आयुष्मान खुराना अब कुछ और दिलचस्प फिल्मों में नजर आने वाले हैं. उनकी ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘अनेक’ इस साल रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इनकी रिलीज डेट को आगे भी खिसकाया जा सकता है. इन फिल्मों में भी उनका कुछ अलग अंदाज दिखाई देगा, जिसके लिए आयुष्मान खासतौर से जाने जाते हैं. इन फिल्मों से पहले वो ‘बधाई हो’, ‘बाला’, ‘आर्टिकल 15’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘अंधाधुन’ जैसी फिल्मों से धूम मचा चुके हैं.

from bollywood https://ift.tt/3gwX9vR

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post