बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और सलमान खान फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ में पहली बार एक साथ दिखाई दिए थे. 1994 में आई इस फिल्म में आमिर को सलमान बिल्कुल पसंद नहीं थे. लेकिन क्या आपको पता है कि जब आमिर अपनी जिन्दगी के सबसे बुरे वक्त से गुजर रहे थे तो सलमान खान ने ही उनकी मदद की. इसका खुलासा खुद आमिर ने किया है.

तलाक को लेकर चर्चा में हैं आमिर

अभिनेता आमिर खान अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं. 3 जुलाई को उन्होंने अपनी पत्नी किरण राव के साथ एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर तलाक के बारे में जानकारी दी. दोनों का नौ साल बेटा आजाद है. किरण उनकी दूसरी पत्नी थी. आमिर 2002 में भी तलाक की तकलीफ झेल चुके हैं. उन्होंने पहली पत्नी रीना दत्ता से 16 साल रिश्ता निभाने के बाद तलाक ले लिया था. लेकिन उस वक्त सलमान ने उनकी बहुत मदद की.

सलमान को पसंद नहीं करते थे आमिर

करण जौहर के पोपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ में आमिर ने इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब वो सलमान खान से दूरी बनाना चाहते थे. लेकिन जब वो अपने सबसे लोएस्ट टाइम से गुजर रहे थे तो सलमान ने उनकी मदद की और इसके बाद दोनों की इक्वेशन चेंज हो गई. आमिर ने बताया कि ‘अंदाज अपना-अपना’ के वक्त वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आए. मुझे वो बदतमीज लगे, मैंने सोचा था कि उनसे दूर रहूंगा.

सलमान ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ

आमिर ने कहा कि जब रीना दत्ता से उनका तलाक हुआ तो वो खराब दौर से गुजर रहे थे. उस वक्त सलमान खान ने मुझसे मिलने के लिए कहा. फिर हम मिले, हमने खूब पी और बातें की. इसके बाद सलमान से मेरा रिश्ता बदल गया. हम दोनों की दोस्ती हो गई.

दरअसल आमिर और किरण राव की मुलाकात फिल्म लगान की शूटिंग के दौरान हुई थी, किरण राव इस फिल्म में असिस्टेंट डॉयरेक्टर थीं. इसके बाद साल 2005 में दोनों शादी कर ली थी. तलाके के बाद आमिर-किरण ने कहा कि अब वो पति-पत्नी के तौर पर नहीं बल्कि एक परिवार के तौर पर आगे बढ़ेंगे. दोनों मिलकर बेटे आजाद को पालेंगे.

यह भी पढ़ें

Bollywood Couple Divorce: Sanjay Dutt से लेकर Karan Singh Grover तक, इन सेलेब्स की भी नहीं चली दूसरी शादी

Alimony: पहली पत्नी रीना दत्ता को तलाक देने पर आमिर खान को चुकानी पड़ी थी एलिमनी की इतनी मोटी रकम

from bollywood https://ift.tt/3dGdf5O
from bollywood https://ift.tt/3dGdf5O
Tags
Bollywood gupsub