Ajaz Khan News: अभिनेता एजाज़ खान की बेल रिजेक्ट हुई, ड्रग्स मामले में NCB ने किया था अरेस्ट

बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान की बेल आज रिजेक्ट हो गई हैं. इस अभिनेता को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में इसी साल मार्च में गिरफ्तार किया था. आज मुंबई की Esplanade Court में इस मामले की सुनवाई थी जिसमें उन्हें बेल नहीं मिली है.

ड्रग्स केस में ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद अभिनेता एजाज खान का नाम सामने आया था.  एजाज खान पर बटाटा गैंग का ही हिस्सा होने का आरोप है.

[tw]https://twitter.com/ANI/status/1412295141922988033[/tw]

एजाज के घर से जांच एजेंसी ने 4.5 ग्राम एल्प्रोजोल टेवलेट्स भी बरामद की थी लेकिन गिरफ्तारी की वजह बटाटा गैंग से संबंध ही बताया गया. एनसीबी ने कोर्ट में कहा था कि ड्रग्स मामले में शादाब बटाटा और एजाज खान के बीच संबंध मिले हैं. एनसीबी ने कहा कि हमें व्हाट्सएप चैट्स मिले हैं, वाइस नॉट्स मिले हैं जिनसे इस बात की पुष्टि होती है कि ड्रग्स मामले में एजाज खान संलिप्त हैं.

आपको बता दें कि शादाब बटाटा पर मुंबई की बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है. फारूख अपनी शुरूआती जिंदगी में आलू बेचता था. उस समय वह अंडरवर्ल्ड के कुछ लोगों के संपर्क में आया और आज की तारीख में वह मुंबई का सबसे बड़ा ड्रग्स सप्लायर है. इस ड्रग्स की दुनिया का पूरा काम काज अब इसके दो बेटों ने संभाल लिया है.

सुशांत सिंह की मौत के बाद ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी अब तक बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है.

यह भी पढ़ें

Bharti Singh House: कभी परिवार के साथ एक कमरे के घर में रहती थी कॉमेडी क्वीन, आज है करोड़ों के आलीशान घर की मालकिन

<a href="https://ift.tt/2V6j1XH 40 की उम्र, दोनों शादियों में धोखे, अब खुद को संवारकर श्वेता तिवारी ने किया सबको हैरान, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें

from bollywood https://ift.tt/3hkUBmg

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post