नए घर में शिफ्ट हुए एक्टर रणधीर कपूर, बोले - चेंबूर वाला घर बहुत बड़ा था,लेकिन उस घर ने मुझे अकेला कर दिया था

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रणधीर कपूर हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुए है. इस दौरान उन्होंने अपने घर को लेकर कई बातें शेयर की है. उन्होंने बताया कि, मैं यहां बेहतर महसूस कर रहा हूं. अफने पुराने घर में मैं बहुत अकेला महसूस करने लगा था. लेकिन अब मैं अपने परिवार के करीब आ गया हूं, वो यहां कभी भी मुझसे मिलने आ सकते हैं.

घर बहुत बड़ा था, और मैं बिल्कुल अकेला

वहीं जब उनसे पूछा गया कि, क्या वो चेंबूर का घर बेचेंगे, तो इसपर उन्होंने हंसते हुए कहा कि अभी हमारी आर्थिक स्थिति इतनी खराब नहीं है. वो घर बहुत बड़ा था. और मैं उसमें बिल्कुल अकेला था. इसलिए अब वहां रहना मेरे लिए मुश्किल हो रहा था. मैं चाहता था कि अब मैं अपने परिवार के करीब रहूं. बता दें कि कुछ वक्त पहले ही रणधीर कपूर ने अपने भाइयों ऋषि कपूर और राजीव कपूर को खो दिया था.

चेंबूर वाले घर के पैसे भाई-बहनों के साथ शेयर करने होंगे

वहीं इससे पहले दिए एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने कहा था कि, मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा था कि मैं जब तक चाहूं चेंबूर वाले घर में रह सकता हूं, लेकिन जिस दिन मैं इसे बेचने का फैसला करूंगा, मुझे इसकी बिक्री शेयर करनी होगी मेरे भाई-बहनों ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु और रीमा के साथ. ये ठीक है क्योंकि मैंने अपने करियर में अपने लिए अच्छा किया है और अच्छा निवेश भी किया है. राजीव कई सालों तक मेरे साथ रहे, उनका पुणे में एक घर था लेकिन वो ज्यादातर मुंबई में थे. अब मैं बबीता, बेबो और लोलो के घरों के पास जा रहा हूं.

ये भी पढ़ें-

Video: WTC फाइनल हारने के बाद अब पत्नी Anushka Sharma से इस चैलेंज में हारे Virat Kohli, सामने आया वीडियो

अर्जुन कपूर का खुलासा- अंशुला, खुशी और जान्हवी कपूर नहीं हैं एक, बोले- हम अब भी हैं अलग परिवार

from bollywood https://ift.tt/3xe9RXy

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post