कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा पर फिर साधा निशाना, बोलीं- 'राष्‍ट्रवादी' से 'सेक्‍युलर पपी' बन गई
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है. उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के बदलते राजनीतिक रुख पर कमेंट करते हुए उन्हें 'सेक्युलर पपी' कहा है. कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक न्यूज वेबसाइट के ट्वीट को शेयर किया जिसमें बताया गया कि न्यूयॉर्क टाइम्स "सत्ता-विरोधी" पत्रकारों की तलाश कर रहा है.
यहां देखिए कंगना रनौत की इंस्टा स्टोरी-
प्रियंका ने किया था किसान आंदोलन का समर्थन
कंगना रनौत ने पहले किसान आंदोलन के लिए समर्थन देने के लिए प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा था. प्रियंका ने एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ के एक पोस्ट को रीट्वीट किया था और लिखा था, "हमारे किसान भारत के फूड सोल्जर हैं. उनके डर को दूर करने की जरूरत है. उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जरूरत है. एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस संकट का जल्द से जल्द समाधान हो."
किसान आंदोलन को समर्थन देने पर बरसीं थीं कंगना
कंगना रनौत तब तक  ट्विटर पर थीं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, " दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को किसानों के विरोध को गुमराह करने और प्रोत्साहित करने के लिए वामपंथी मीडिया द्वारा सराहा जा रहा है, समर्थक इस्लामवादियों और भारत विरोधी फिल्म इंडस्ट्री और ब्रांड उन्हें ऑफर से भर देंगे. मीडिया हाउस उन्हें पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे."
अच्छाई बनाम बुराई
कंगना रनौत ने आगे लिखा,"समस्या यह है कि पूरी प्रणाली देशद्रोहियों को फलने-फूलने और विकसित करने के लिए डिज़ाइन की गई है और हम एक भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ संख्या में बहुत कम हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि हर लड़ाई में  अच्छाई बनाम बुराई होगा, बुराई बहुत मजबूत है." इसके बाद कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया था.
ये भी पढ़ें-
आमिर खान और किरण राव के तलाक पर पूजा भट्ट ने दिए ये रिएक्शन, बोलीं- कागजों पर नहीं बनते-बिगड़ते रिश्ते
प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीर वायरल, इस कारण से हो रही है खूब वायरल
from bollywood https://ift.tt/3Avlsnc
Post a Comment
Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*
Previous Post Next Post