हीरो नंबर 1 और सिर्फ तुम जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी शगुफ्ता अली आजकल भारी आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं. कोरोना काल में एक्ट्रेस की माली हालत इतनी खराब हो चुकी है वह अपना कैसर का इलाज भी नहीं करा पा रही हैं. दुर्भाग्य यह है कि शगुफ्ता ब्रेस्ट कैंसर से जुझ रही हैं और यह तीसरे स्टेज में पहुंच चुका है.

शगुफ्ता ने अपनी कार से लेकर गहने तक बेच दिए हैं और अब उनके पास बेचने के लिए कुछ नहीं बचा है. इस खबर के बाद जॉनी लीवर से लेकर कई दिग्गजों ने उनकी आर्थिक मदद को आगे आए हैं. अब डांस दीवाने की टीम की ओर से माधुरी दीक्षित ने भी उन्हें पांच लाख रुपये का चेक दिया है.

आगामी एपिसोड में शगुफ्ता को गेस्ट के रूप में बुलाया गया और उन्हें यह रकम दी गई. डांस दीवाने-3 में अनिल कपूर, फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और खतरों के खिलाड़ी 11 के होस्ट रोहित शेट्टी बतौर गेस्ट पहुंचे हैं.

मदद का धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं
डांस दीवाने 3 के अगले एपिसोड में जब अभिनेत्री शगुफ्ता अली पहुंचेंगी और अपनी दास्तान सुनाएंगी तो वह पल बेहद भावुक हो गया है. शो में एक्ट्रेस ने अपनी आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत संघर्षों के बारे में बताई है. शो में होस्ट भारती सिंह उन्हें गले लगाती हैं, वहीं जज माधुरी दीक्षित भी उन्हें सांत्वना देने के लिए उनके पास पहुंच जाती हैं.

जब माधुरी दीक्षित ने डांस दीवाने 3 की पूरी टीम की तरफ से दिग्गज एक्ट्रेस को 5 लाख रुपये का चेक दिया तो शगुफ्ता बेहद भावुक हो गई और उनकी आंखों में आंसू आ गए. सेट पर आए सभी लोगों की आंखे नम हो गईं. उन्होंने सबको धन्यवाद देते हुए कहा, मेरे पास शब्द नहीं हैं. शगुफ्ता अली को फिल्म निर्माता मनीष गोस्वामी, अशोक पंडित और अशोक शेखर से भी आर्थिक ममद मिली है.

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मेरे लिए चार साल से लॉकडाउन
शो से पहले शगुफ्ता अली ने बताया था, काम नहीं मिलने की वजह से मैंने पिछले 4 साल में कई परेशानियों का सामना किया. मैंने अपनी कार और जेवर बेचकर चीजों को अपने दम पर मैनेज करने की कोशिश की. मैं पहले दो-तीन साल में किसी तरह चीजों को संभालने में कामयाब रही, लेकिन अब पिछले 1 साल में चीजें बहुत मुश्किल हो गई हैं क्योंकि मेरी सारी बचत खत्म हो गई है.

'ईमानदारी से कहूं तो शुरू में, मैं मदद नहीं मांगना चाहती थी इसलिए मैंने जो कुछ भी है बेचा और सोचा कि एक बार मुझे काम मिल जाएगा, तो चीजें वापस सामान्य हो जाएंगी. लेकिन महामारी के कारण हालात बद से बदतर होते गए. बाकी सभी के लिए पिछले एक साल से लॉकडाउन रहा लेकिन मेरे लिए यह पिछले 4 साल से चल रहा है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3qVQwb4 Photo: बेटे के साथ करीना कपूर खान की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल, पिघल रहा है फैंस का दिल

करीना-सैफ के दूसरे बेटे का नाम हुआ आउट! तो क्या ये हैं छोटे पटौदी बेबी का नाम?

from bollywood https://ift.tt/3qZMtuh
from bollywood https://ift.tt/3qZMtuh
Tags
Bollywood gupsub