हिन्दी सिनेमा के लेजेंड, ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार ने बुधवार (7 जुलाई) को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके जाने से पूरा सिनेमा जगत, उनके फैंस सदमें में है. उनके चाहने वालों को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि दिलीप साहब इस दुनिया में नहीं रहे. दिलीप कुमार के जाने से पत्नी सायरा बानो का भी बुरा हाल है. वो साये की तरह हमेशा उनके साथ दिखती थी.

वहीं एक्टर धर्मेंन्द्र तो उन्हें अपना बड़ा भाई मानते थे. उनके लिए ये खबर ग़म के पहाड़ जैसी है जिसने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया है. बुधवार से ही धर्मेंद्र लगातार दिलीप कुमार को लेकर अपनी भावनाओं को जाहिर कर रहे हैं.

दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर देखकर रो पड़े धर्मेंद्र

धर्मेंद्र कल आखिरी विदाई देने दिलीप कुमार के घर पहुंचे. वहां पर वो उन्हें देखकर रो पड़े. उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट की है और एक वाकया भी शेयर किया है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘जब सायरा ने ये कहा कि देखो साहब ने पलक झपकी है, तो दोस्तों मेरी जान ही निकल गई. मालिक मेरे प्यारे भाई को जन्नत नसीब करे’.

इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट किया और कहा, ‘दोस्तों मुझे दिखावा नहीं आता लेकिन में अपने जज्बातों पर काबू नहीं पाता. अपने समझ के कह जाता हूं’.

[tw]https://twitter.com/aapkadharam/status/1412823480706473989[/tw]

https://twitter.com/aapkadharam/status/1412827432307023874

दिलीप कुमार को बड़ा भाई मानते थे धर्मेन्द्र

अभिनेता धर्मेन्द्र, दिलीप कुमार को अपना बड़ा भाई मानते थे. धर्मेन्द्र उनको देखकर ही मुंबई आए थे. वो उनके आइडल थे, और अब जब वो इस दुनिया में नहीं रहे तो धर्मेन्द्र बुरी तरह टूट गए हैं. उन्होंने तो ये तक कह दिया था कि दिलीप कुमार के रूप में उनका मसीहा चला गया.

आपको बता दें कि दिलीप कुमार ने बुधवार सुबह 7.30 मिनट पर मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली. शाम पांच बजे कल दिलीप कुमार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है. उन्हें अंतिम विदाई देने अमिताभ बच्चन, धर्मेद्र और सुभाष घई जैसे कई सितारे पहुंचे.

यह भी पढें

Dilip Kumar के पार्थिव शरीर के पास रोती हुईं Saira Banu का दुख साझा करते दिखे Shahrukh Khan, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड की इन हसीनाओं के साथ रहा एमएस धोनी का अफेयर! एक ने तो खुलेआम किया था खुलासा

from bollywood https://ift.tt/3hMOXrL
from bollywood https://ift.tt/3hMOXrL
Tags
Bollywood gupsub