Dilip Kumar Funeral: शाम पांच बजे जूहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक होंगे दिलीप कुमार

दिलीप कुमार हमारे बीच नहीं रहे. आज मुंबई के एक हॉस्पिटल में इस अभिनेता ने आखिरी सांस ली. इस खबर से उनके बॉलीवुड में शोक की लहर है. लगातार लोग अपना दुख जता रहे हैं. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम पांच बजे जूहू कब्रिस्तान में दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक होंगे.

ये कब्रिस्तान जूहू तारा रोड पर स्थित है. इसे ही सांताक्रुज कब्रिस्तान भी कहते हैं. पुलिस स्टेशन के सामने बने इसी कब्रिस्तान में मोहम्मद रफी, मधुबाला, मजरूह सुल्तानपुरी सहित कई बड़े सेलिब्रिटीज को सुपुर्द-ए-खाक किया जा चुका है.

सुबह करीब 7.30 बजे इस अभिनेता ने आखिरी सांस ली. उन्होंने कुछ  दिनों पहले सांस लेने में दिक्कत के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. सुबह 10 बजे हॉस्पिटल से उनके पार्थिव शरीर को घर ले जाया गया. इस दौरान उनके साथ पत्नी सायरा बानो सहित कुछ करीबी लोग मौजूद रहे.

दिलीप कुमार का फिल्मी करियर

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान (Mohammed Yusuf Khan) था. उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था. उन्हें हिंदी सिनेमा में The First Khan के नाम से जाना जाता है. हिंदी सिनेमा में मेथड एक्टिंग का क्रेडिट उन्हें ही जाता है.

दिलीप कुमार ने अपने एक्टिंग की शुरुआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी, इसे बॉम्बे टॉकीज ने प्रोड्यूस किया था. करीब पांच दशक के एक्टिंग करियर में 65 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. दिलीप कुमार की कुछ फिल्में हैं- अंदाज (1949), आन (1952), दाग (1952), देवदास (1955), आजाद (1955), Mughal-e-Azam (1960),  Gunga Jamuna (1961), Ram Aur Shyam (1967).

1976 में दिलीप कुमार ने काम से पांच साल का ब्रेक लिया. उसके बाद 1981 में उन्होंने क्रांति फिल्म से वापसी की. इसके बाद वो शक्ति (1982), मशाल (1984), करमा (1986), सौदागर (1991). उनकी आखिरी फिल्म किला (Qila) थी जो 1998 में रिलीज हुई.

यह भी पढ़ें

शाहरुख खान को मुंहबोला बेटा मानते थे दिलीप कुमार, कई बार शाहरुख उनके घर भी पहुंचे थे

<a href="https://ift.tt/36l4f1E Kumar Death: दिलीप कुमार के निधन से सदमे में बॉलीवुड, अक्षय कुमार, PM Modi सहित बड़ी हस्तियों ने जताया दुख

<a href="https://ift.tt/3hlCHjd Kumar Passes Away: 'ट्रेजेडी किंग' कहे जाने वाले दिलीप कुमार के निधन से इंडस्ट्री को सदमा, ऐसा था शानदार फिल्मी सफर

<a href="https://ift.tt/36fuCGk Modi Remembers Dilip Kumar: दिलीप कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, सायरा बानो से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया

from bollywood https://ift.tt/2UwUIlm

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post