मुम्बई : "दिलीप कुमार की तबीयत पहले से बेहतर और स्थिर है", दिलीप कुमार की पत्नी और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने अस्पताल से एबीपी न्यूज़ से फोन पर बातचीत करते हुए ये जानकारी दी.

98 साल के दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते एक बार फिर 29 जून को मुम्बई के खार स्थित पी. डी. हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और एक हफ्ते से चल रहे इलाज के बाद भी उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है.

सायरा बानो ने एबीपी न्यूज़ से आगे कहा, "दिलीप साहब की तबीयत में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. अभी भी वो आईसीयू में हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. उनकी तबीयत बेहतर हो रही है."

दिलीप कुमार को अस्पताल से कब तक डिस्चार्ज मिल सकता है? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर सायरा बानो ने कहा, "अभी इसे लेकर डॉक्टर ने कोई फैसला नहीं किया है. हम भी दिलीप साहब को जल्द से जल्द घर ले जाना चाहते हैं मगर फिलहाल वो डॉक्टर्स की निगरानी में आईसीयू में हैं. उनकी हालत में और सुधार होते ही डॉक्टर इस बारे में कोई फैसला लेंगे."

सायरा बानो ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "इस वक्त दिलीप साहब को दुआओं की जरूरत है और आप सब भी उनके लिए दुआएं कीजिए ताकि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और हम उन्हें घर ले जाएं."

यह भी पढ़ें- इन सेलेब्स ने बॉलीवुड के Dirty Game का किया खुलासा

उल्लेखनीय है कि सांस लेने में दिक्कत के चलते ही दिलीप कुमार को 6 जून को ही इसी पी. डी. हिंदूजा अस्पताल में दाखिल कराया गया था. बाद में फेफड़ों में जमा पानी से जुड़ी एक माइनर सर्जरी के बाद दिलीप कुमार को 11 जून को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.

मगर सांस लेने में दिक्कत और हीमोग्लोबिन में कमी के चलते दिलीप कुमार को डिस्चार्ज किये जाने के चंद दिनों के भीतर ही एक बार फिर से इसी नॉन-कोविड पी. डी. हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

यह भी पढें

Sanjay Dutt से लेकर Karan Singh Grover तक, इन सेलेब्स की भी नहीं चली दूसरी शादी, हो गया तलाक

Alimony: पहली पत्नी रीना दत्ता को तलाक देने पर आमिर खान को चुकानी पड़ी थी एलिमनी की इतनी मोटी रकम

from bollywood https://ift.tt/3jJmwO4
from bollywood https://ift.tt/3jJmwO4
Tags
Bollywood gupsub