एक्टर अक्षय कुमार का गाना ‘फिलहाल-2’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. पहले ही दिन से ये गाना यू-ट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में अक्षय कुमार और अभिनेत्री नुपुर सेनन के बीच जबर्दस्त केमेस्ट्री दिखाई दे रही है. ये गाना दो टूटे हुए दिलों को लेकर बनाया गया है. जिसमें अक्षय कुमार ऐसे प्रेमी के किरदार में जिसकी प्रेमिका की शादी हो जाती है और वो उसकी शादी में नाच रहे हैं. लेकिन अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर जबर्दस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. इस इमोश्नल गाने पर भी लोगों ने मजेदार मीम्स वायरल किए जिन्हें देखकर खुद अक्षय कुमार को हंसी आ गई.

अक्षय ने शेयर की मीम्स

‘फिलहाल-2’ को लेकर वायरल हो रहे मीम्स पर खुद अक्षय कुमार ने ट्वीट किया और कई मजेदार मीम शेयर भी किए. अक्षय ने लिखा कि ‘फिलहाल-2 मोहब्बत गाने को इतना प्यार देने के लिए थैंक यू सो मच. मैं जानता हूं कि इस गाने के दर्द ने आप में से कुछ लोगों को बहुत दुखी कर दिया. तो अब मैं फिलहाल फैंस के कुछ मजेदार मीम पोस्ट कर रहा हूं जो आपको मुस्कुराएंगे. अद्भुत रचनात्मकता, अदभुत स्प्रिट’. [tw]https://twitter.com/akshaykumar/status/1412741385342447617[/tw]

इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी ऐसे ही मीम का एक कोलाज शेयर किया है. जिनकी फोटोज को उनके गाने से ही लिया गया है, ज्यादातर फोटो उनके शादी में डांस करते हुए के हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा कि जब आपको पता चले कि आप शादी में नाचने में व्यस्त थे और खाना खत्म हो गया. अक्षय की इन पोस्ट पर उनके फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

देखें गाना

[yt]https://youtu.be/DUwlGduupRI[/yt]

from bollywood https://ift.tt/3hNJAsq
from bollywood https://ift.tt/3hNJAsq
Tags
Bollywood gupsub