बॉलीवुड के दबंग सलमान खान फैन्स के फेवरेट स्टार्स में से एक है. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए घंटो इंतजार करते हैं. लेकिन एक वक्त था जब सलमान को फिल्म में एक छोटा सा रोल पाने के लिए घंटो लाइन में खड़ा रहना पड़ता था. तब सलमान खान को कोई नहीं जानता था. और फिल्म के लिए उन्होंने कई प्रोड्यूसर्स के ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते थे. उस दौरान डायरेक्टर जे.के. बिहारी एक फिल्म बना रहे थे जिसका नाम था 'बीवी हो तो ऐसी'. इस फिल्म में मेनलीड के लिए उन्होंने रेखा (Rekha) और फारुख शेख (Farooq Shaikh) को कास्ट किया था.

'बीवी हो तो ऐसी' में मिला सलमान को काम

जे.के. बिहारी की इस फिल्म में भले ही दो बेहतरीन कलाकार काम करने जा रहे थे. लेकिन इसमें एक रोल ऐसा भी था जिसे कोई भी एक्टर करने के लिए तैयार नहीं था. हर कोई उस रोल के लिए इनकार कर रहा था. ये रोल था फिल्म में रेखा के देवर का. जिसके लिए मेकर्स बहुत ही कम पैसे दे रहे थे. लाख ढूंढने के बाद जब मेकर्स को फिल्म के लिए कोई चेहरा नहीं मिला तो उन्होंने सोचा की ये रोल किसी स्ट्रलिंग एक्टर को दिया जाए. तभी उनके ऑफिस में सलमान खान पहुंचते हैं. और उनकी किस्मत पलटती है.

[insta]https://www.instagram.com/p/CS6i35MARvk/[/insta]

मेकर्स ने बिना ऑडिशन के दिया सलमान को रोल

सलमान को देखकर जे.के.बिहारी खुश हो जाते हैं और बिना कुछ पूछे ही उन्हें रोल ऑफर कर देते हैं. वो सलमान से कहते हैं कि 'तुम्हें काम मिल गया, रेखा के देवर का रोल है बोलो, करना है? कल आकर साइनिंग अमाउंट ले जाना और कल ही शूटिंग की डेट भी बता दूंगा'.

[insta]https://www.instagram.com/p/CM4O7MdF-2a/[/insta]

सलमान को मिला रेखा के देवर का रोल

वहीं कई दिनों से डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के ऑफिस का चक्कर लगा रहे सलमान खान जे.के.बिहारी की इस बात सुनकर काफी ज्यादा हैरान हो जाते हैं. उन्हें यकीन नहीं होता कि बिना ऑडिशन दिए ही उन्हें फिल्म में काम मिल गया. लेकिन तब वो नहीं जानते थे कि, उनका ये रोल बहुत ही छोटा था. और फिल्म रिलीज होने के बाद किसी ने भी उनके रोल को नहीं सराहा.

[insta]https://www.instagram.com/p/CSlUfzRIIQe/[/insta]

दूसरी फिल्म के लिए किया लंबा इंतजार

इस फिल्म के बाद भी सलमान को दूसरी फिल्म के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा. तब जाकर 'मैंने प्यार किया' मिली. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस भाग्यश्री ने काम किया. दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को काफी पसंद आई. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्सऑफिस धमाल मचा दिया था. इसके बाद सलमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. और आज उनका नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल है.

बता दें कि इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी है. आखिरी बार उन्हें फिल्म राधे में देखा गया था. जोकि फैन्स को काफी पसंद आई थी.

ये भी पढ़ें-

Mani Ratnam की Ponniyin Selvan के सेट से Aishwarya Rai की फोटो वायरल, फिल्म दिखाई देगा उनका ऐसा लुक

आमिर खान के तलाक पर भाई फैजल खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी खुद की शादी नहीं चल पाई, मैं क्या सलाह दूं

from bollywood https://ift.tt/3krNQz3
from bollywood https://ift.tt/3krNQz3
Tags
Bollywood gupsub