बीते कुछ समय से फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) की तबियत ख़राब होने की ख़बरें सामने आ रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से इसकी जानकारी मिली थी. बताया जा रहा था कि उनकी हालत ठीक नहीं है और वह अपनी आवाज खो चुके हैं. वहीं, अब 68 वर्षीय सिंगर ने इस खबर को महज एक अफवाह बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया है कि सब ठीक है.

बप्पी लहरी ने कहा है कि उन्हें अपने बारे में ऐसी अफवाहें सुनकर बहुत दुख होता है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा, "मीडिया में अपने और अपने स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरों को देखकर दुखी हूं. अपने चाहने वालों और शुभचिंतकों की दुआओं की वजह से मैं ठीक हूं." इस पोस्ट पर सिंगर के फैंस भी कमेंट कर उनके स्वास्थ्य रहने की कामना कर रहे हैं.

[insta]https://ift.tt/3hRKWTV>
कई सेलेब्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया

बप्पी लहरी के कई फैंस ने ऐसी अफवाहों पर जमकर नाराजगी जाहिर की है. कई सेलेब्स ने भी इसे काफी बुरा बताया है. सिंगर शान ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये बेहद खराब है." साथ ही और भी कई सेलेब्स ने फॉल्स रिपोर्टिंग पर नाराजगी जताई. कई सेलेब्स ने बप्पी लहरी की अच्छी सेहत की कामना की है.

कोरोना संक्रमित पाए गए थे बप्पी दा

बता दें कि बप्पी लहरी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बप्पी लहरी के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टी की थी. उनकी बेटी रेमा लहरी बंसल ने मामले में और जानकारी देते हुए कहा, "बप्पी दा ने लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन किया और हर तरह की सावधानी बरती लेकिन इसके बावजूद वो कोरोना से संक्रमित हो गए."

ये भी पढ़ें :-

टैक्स चोरी के आरोपों पर बोले Sonu Sood- मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा, लोगों की मदद करता रहूंगा

Raveena Tandon ने शेयर किया रस्क पर पैर रखने वाले बेकरी वर्कर का वीडियो, बोलीं- उम्मीद है ये लोग जल्द पकड़े जाएंगे

from bollywood https://ift.tt/3u4tyAb
from bollywood https://ift.tt/3u4tyAb
Tags
Bollywood gupsub