बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) पिछले महीने रिलीज हुई थी. शुरू में यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी. हालांकि, महीना अंत होते होते फिल्म ने जबरदस्त रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वहीं, अक्षय कुमार ने फिल्म के हिट होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने कहा कि फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है. उन्होंने कहा कि उनका यह फिल्म करना सही डिसीजन था और वह इस फिल्म को दर्शकों के दिलों में उतारने में कामयाब भी रहे. उन्होंने कहा कि थिएटर्स के अलावा फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर भी अब अच्छी कमाई कर रही है.

[insta]https://ift.tt/3CiV4Nt>
फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर कही ये बात

अक्षय ने उनकी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी जल्द ही इसके बारे में फैसला लेंगे और वह जो भी फैसला लेंगे वह फिल्म के हित में होगा. अक्षय जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी', 'अतरंगी रे' और 'बच्चन पांडे' और 'रक्षा बंधन' में नजर आने वाली हैं. बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से इस साल अबतक कई फ़िल्में रिलीज नहीं की जा सकीं हैं.

दर्शकों को पसंद आ रही फिल्म 'बेल बॉटम'

रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म बेल बॉटम में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं. ये एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसे 80 के दशक में सेट किया गया था. फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, आदिल हुसैन और लारा दत्ता भी हैं. जहां लारा दत्ता पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नज़र आ रही हैं, जो उस समय सत्ता में थीं. वाणी अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभाती हैं. यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.

ये भी पढ़ें :-

Salman Khan की भतीजी Alizeh Agnihotri ने कराया शानदार फोटोशूट, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sonu Sood Net Worth: सिर्फ 5500 लेकर मुंबई आए थे Sonu Sood, अब हैं करोड़ों के मालिक, जानिए उनकी Net Worth

from bollywood https://ift.tt/3lNKBmn
from bollywood https://ift.tt/3lNKBmn
Tags
Bollywood gupsub