Happy Birthday Vivek Oberoi: फिल्मों में फ्लॉप होने के बावजूद अरबों की संपत्ति के मालिक है Vivek Oberoi, राजनेता की बेटी से की है शादी

विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म 'कंपनी' से अपनी प्रतिभा को साबित कर दिया था. इस फिल्म के उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था.बावजूद इसके वो बॉलीवुड में ऐसी जगह हासिल नहीं कर सके जिसके वो हकदार थे. विवेक बॉलीवुड में भले ही सफल न हो पाएं हो लेकिन पैसे के मामले में किसी से कम नहीं हैं. उन्होंने एक राजनेता की बेटी से शादी की है और वो अरबों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं.

विवेक ओबेरॉय पॉपुलर एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं. उन्होंने 'ओमकारा', 'शूट आउट एट वडाला' और 'साथिया' जैसी हिट फिल्मों में काम किया. विवेक को हमेशा उनके काम के लिए तारीफें मिली लेकिन करियर के शुरुआती दौर में ही उन्होने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के लिए सलमान खान से पंगा ले लिया. दोनों का ये झगड़ा काफी सुर्खियों में रहा था. कहा जाता है कि सलमान से पंगा लेने की वजह से ही उनका करियर डूबता चला गया. लेकिन बावजूद इसके विवेक ओबेरॉय पैसे के मामले में किसी से कम नहीं है.

राजनेता की बेटी से शादी

विवेक ओबेरॉय की पत्नी का नाम प्रियंका अल्वा है. वो कर्नाटक के पूर्व मंत्री रहे दिवंगत नेता जीवराज अल्वा की बेटी हैं. प्रियंका और विवेक की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प हैं. दोनों पहली ही मुलाकात में एक दूसरे को दिल दे बैठे थे. विवेक ने साल 2010 में प्रियंका से शादी कर ली. दोनों एक बेटे विवान और एक बेटी अमिया के माता-पिता हैं.

अरबों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं विवेक

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विवेक ओबेरॉय अरबों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. उनकी कुल संपत्ति उनकी कुल संपत्ति 15 मिलियन डॉलर है जो करीब 1.1 अरब होती हैं.

विवेक के पास 3 आलीशान बंगले हैं

खबरों की मानें तो विवेक ओबेरॉय के पास 3 आलीशान बंगले हैं. इनमें से एक बंगला उन्होंने 2020 में ही खरीदा है. ये बंगला मुंबई के जुहू इलाके में हैं. जो उनका सबसे शानदार बंगला बताया जा रहा है इस बंगले की कीमत 14.25 करोड़ रुपए हैं.

विवेक ओबेरॉय की 2 कंपनियां हैं

विवेक ओबेरॉय का दो कंपनियों पर मालिकाना हक है. ये कंपनियां उन्होंने अपने नाम से ही खोली है. एक कंपनी का नाम है ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट, जो बॉलीवुड से ही जुड़ी हुई है और दूसरी कंपनी का नाम कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड हैं जो हाउसिंग क्षेत्र में हैं. विवेक ओबेरॉय एक फिल्म में काम करने के लिए 3-4 करोड़ रुपए लेते हैं.

महंगी कारों के शौकीन हैं विवेक

विवेक ओबेरॉय को महंगी कारों का शौक है. उनके पास कई महंगी कारों का कलेक्शन हैं. इनमें मर्सिडीज बेंस, ऑडी और रेज रोवर समेत 6 कारें हैं.

from bollywood https://ift.tt/3n3I49R

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post