Honey Singh Domestic Violence Case: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) की पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने उनपर घरेलू हिंसा, मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण के आरोप लगाए हैं. इस मामले में आज हनी सिंह की दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट (Tis Hazari Court) में पेशी हुई. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के हवाले से इसकी जानकारी मिली.

कोर्ट जाते समय हनी सिंह के आगे-पीछे कई सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने चेहरे पर मास्क और आंखों में काला चश्मा लगा रखा था. वह काफी डरे हुए थे. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने समन जारी कर हनी सिंह को पेश होने को कहा था. वह पिछली सुनवाई में कोर्ट नहीं आ सके थे, जिसपर जजों ने आपत्ति जाहिर की थी.

कोर्ट ने हनी सिंह को लगाई थी फटकार

Bollywood singer & actor 'Yo Yo Honey Singh (Hirdesh Singh) physically appeared before Delhi's Tis Hazari court today, in connection with domestic violence case pic.twitter.com/MXcPTMjvNl
— ANI (@ANI) September 3, 2021

पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, "हमें आश्चर्य हो रहा है कि कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है. उनको सोचना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है." उनकी पत्नी शालिनी ने उनके खिलाफ ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा की याचिका दायर की थी.

शालिनी ने कोर्ट के सामने कही ये बात

पिछली सुनवाई में शालिनी ने कोर्ट के सामने कहा, "मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है. मैंने अपनी लाइफ के 10 साल दिए. मैं अपना सबकुछ छोड़कर उसके साथ खड़ी रही. अब उसने मुझे छोड़ दिया." इसके बाद मजिस्ट्रेट ने उनसे पूछा, "अब आप कोर्ट से क्या चाहती हैं? आपकी शादी किस स्थिति में है? आप दोनों के बीच प्रेम कहां खो गया?’’ मजिस्ट्रेट ने कहा कि यदि ये मामले सुलझ जाता है तो ज्यादा बेहतर होगा. मजिस्ट्रेट ने शालिनी से एक बार इस बारे में सोचने का सुझाव दिया था.

ये भी पढ़ें :-

Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद वायरल हुआ उनका पुराना ट्वीट, फैंस बोले- प्लीज वापस आ जाओ

Sidharth Shukla Last Rites LIVE: सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम यात्रा शुरू, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

from bollywood https://ift.tt/2YsNj93
from bollywood https://ift.tt/2YsNj93
Tags
Bollywood gupsub