क्या Madhuri Dixit की वजह से आई थी Salman Khan और Sanjay Dutt की दोस्ती में दरार? जानिए पूरा किस्सा

संजय दत्त (Sanjay Dutt) और सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े एक्टर हैं. हाल ही में संजय ने सलमान के लिए कहा था कि वो उनके छोटे भाई जैसे हैं. लेकिन खबरों की मानें तो दोनों की दोस्ती अब पहले जैसी नहीं रही हैं. और इसकी वजह साजन फिल्म में इनकी को-स्टार रहीं माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को बताया जा रहा हैं.

माधुरी की वजह से आई संजू-सलमान की दोस्ती में दरार

Grapevine के अनुसार, जब संजय दत्त की बायोपिक का ऐलान हुआ था और वो प्री-प्रोडक्शन चरण में थी,तब माधुरी नहीं चाहती थी कि उनका नाम इस फिल्म में कहीं भी दिखाया जाए. आप में से जो नहीं जानते हैं, उन्हें बता दें कि संजय और माधुरी काफी वक्त तक एक रिलेशनशिप में रहे थें. इसी वजह से माधुरी चाहती थीं कि सलमान संजय को पूरी बायोपिक ही छोड़ने के लिए मना लें.

सलमान नहीं चाहते थे संजय की बायोपिक बने

इसके बाद सलमान ने संजय से बात की, लेकिन संजय दत्त मन बना चुके थे कि उनकी लाइफ पर फिल्म बननी चाहिए. हालांकि सलमान को उनका यह फैसला पसंद नहीं आया और उन्होंने उनसे बात करना बंद कर दिया.

रणबीर को ‘संजू’ में लेने से नाखुश थे सलमान

फिर जब ये खबरें सामने आने लगी कि, रणबीर कपूर को संजय का रोल भूमिका निभाने के लिए चुना गया तो उनके रिश्ते में और भी खटास आ गई. ऐसा इसलिए था क्योंकि रणबीर उस वक्त सलमान की एक्स कैटरीना कैफ को डेट कर रहे थे.

मान्यता की बर्थडे पार्टी में हुई थी लड़ाई

बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं जब सलमान और संजय का झगड़ा हुआ हो. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने 2011 में मान्यता के जन्मदिन की पार्टी में भी खूब हंगामा किया था. उस वक्त संजय के सबसे अच्छे दोस्त बंटी वालिया के साथ उनकी लड़ाई हुई थी. बाद में, संजय ने बॉडीगार्ड में सलमान के पिता की भूमिका निभाने से ये कहते हुए मना कर दिया कि उनकी उम्र इसके लिए सही नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बात भी सलमान को रास नहीं आई थी.

सलमान ने किया संजय को बर्थडे विश

लेकिन अब कुछ वक्त से ऐसा लग रहा है कि दोनों एक्टर्स के बीच सब ठीक हो गया है. इस साल जुलाई में जब संजू बाबा 62 साल के हुए तो सलमान ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया था.

ये भी पढ़ें-

Shilpa Shetty के पति Raj Kundra को मिली जमानत, कभी वैष्णो देवी के दर्शन, तो कभी बप्पा की पूजा कर एक्ट्रेस ने मांगी थीं खूब मन्नतें

In Pics: फैमिली के साथ गोवा ट्रिप पर जमकर एन्जॉय कर रही हैं Sameera Reddy, देखें परिवार संग उनकी ये बेहद खूबसूरत तस्वीरें

from bollywood https://ift.tt/3EC3n92

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post