अर्जुन रेड्डी फेम Shalini Pandey को है ‘जयेशभाई जोरदार’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार

Actress Shalini Pandey is eagerly waiting for her film Jayeshbhai Jordar: साउथ की फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में काम कर चुकी अभिनेत्री शालिनी पांडे को अब अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का बेसब्री से इंतजार है. रणवीर सिंह के साथ की इस फिल्म के लिए शालिनी को पूरी उम्मीद है कि ये दर्शकों को जरूर पसंद आएगी. इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने वाली शालिनी मूवी की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. यही नहीं वे यशराज फिल्म्स के साथ भी काम करने को लेकर खासी उत्साहित हैं. दरअसल यशराज फिल्म्स के साथ शालिनी का तीन फिल्मों का कांट्रैक्ट है.

एक साल से कर रही हैं इंतजार –

शालिनी ने अपनी नई फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि वे पिछले एक साल से इस मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं और अब उनसे और नहीं रुका जा रहा. इस फिल्म की रिलीज उनके लिए काफी इमोशनल मोमेंट है क्योंकि ये उनकी पहली हिंदी फिल्म है.

सिनेमाघर में देखने में है फिल्म का असली मजा –

शालिनी को काफी समय से सिनेमाघरों के खुलने का भी इंतजार है ताकि उनकी यह फिल्म रिलीज हो सके. कोरोना के कारण पिछले काफी समय से फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होती और शालिनी अपनी फिल्म के साथ ऐसा नहीं चाहती. उनका मानना है कि इस फिल्म का असली मजा इसे बड़े परदे पर देखने का ही है.

आदित्य चोपड़ा के साथ करेंगी काम –

‘जयेशभाई जोरदार’ के बाद शालिन आदित्य चोपड़ा के साथ काम करेंगी. उनका और यशराज फिल्म्स का तीन फिल्मों का अनुबंध है. शालिनी अपने इन प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बहुत एक्साइटेड हैं क्योंकि यशराज फिल्म्स के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है.

यह भी पढ़ें:

गुस्से में Shah Rukh Khan ने बालकनी से फेंक दिया फोन, देखकर कंफ्यूज हुए फैंस

Kareena Kapoor Diet: क्या है करीना कपूर का मैजिकल स्नैक, जो रखता है उन्हें फिट और स्लिम

from bollywood https://ift.tt/3zDGU7E

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post