'वो सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाएंगे', जानिए Shilpa Shetty के पति Raj Kundra को जमानत देते हुए कोर्ट ने क्या कहा

अश्लील वीडियो मामले में करीब दो महीने तक जेल में रहने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj kundra) को मुंबई की अदालत ने 50 हजार रुपए मुचलके पर जमानत दे दी. जिसके बाद मंगलवार को वो जेल से बाहर निकले. राज कुन्द्रा जब जेल से बाहर निकले तो उनके माथे पर तिलक लगा हुआ था लेकिन चेहरे पर जेल का दर्द साफ दिखाई दे रहा था. राज कुंद्रा के साथ उनके सहयोगी रयान थोरपे (Ryan Thorpe) को भी जमानत मिल गई हैं. आईए आपको बताते हैं कि कोर्ट ने राज कुन्द्रा को जमानत देते हुए क्या क्या कहा-

राज कुंद्रा को जमानत देते कोर्ट ने कही ये बातें

कोर्ट के अपने आदेश में कहा कि जमानत देने से पहले उन्होंने देखा कि मुकदमे में समय लगेगा और ऐसे में अभियुक्तों को हिरासत में रखना उचित नहीं होगा.

कोर्ट ने अपना आदेश देते हुए कहा इस मामले मे अब आरोपी को हिरासत मे रखने की जरूरत नहीं. पुलिस अपनी सप्लिमेंट्री चार्जशिट दायर कर चुकी है

वियान इंडस्ट्रीज के लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त किए जा चुके हैं ऐसे में वो सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाएंगे.

अब आरोपी से किसी और चीज का बरामद होना बाकी नहीं है.

इस मामले में धारा 164 के तहत सभी चश्मदीद गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा चुके है.

आरोपियों पर जो धाराएं लगाई गई हैं. उनमें सात साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान नहीं है, ऐसे में आरोपी जमानत के लायक है.

आरोपी अपनी उपस्थिति की जमानत देने के लिए तैयार थे और कोर्ट के द्वारा लगाई गई शर्तों का पालन करने के लिए भी तैयार थे.

अदालत ने कहा कि इस मामले के सभी सह आरोपी पहले ही जमानक पर रिहा हो चुके हैं इस मामले की जांच आगे चल रही हैं ऐसे में उन्हें जेल में रखना ठीक नहीं होगा.

इन तमाम बातों के आधार पर अदालत ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रयान थोरपे को जमानत देने का आदेश दे दिया. आपको बता दें कि कोर्ट ने राज कुंद्रा को जमानत ऐसे वक्त में दी जब एक हफ्ते पहले हैं मुंबई क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ 1,497 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की हैं. जिसमें उन्हें आरोपी बनाया गया है. इस चार्जशीट में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी और गवाह शर्लिन चोपड़ा के बयान भी दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें

In Pics: दो महीने बाद जेल से बाहर निकले राज कुंद्रा की आखों में दिखे आंसू, क्या से क्या हो गई है हालत, मीडिया को देख पकड़ा सिर

It's Romantic: शादी से कुछ दिन पहले ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के परिवार से मिलने पहुंचीं अंकिता लोखंडे, विक्की संग रोमांस करते तो परिवार संग मस्ती

from bollywood https://ift.tt/3lLHAmC

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post