अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के ड्रग्स केस में नाम आने के बाद से एक बार फिर बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर बहस तेज हो गई है. इस बीच जाने माने डायरेक्टर सुभाष घई (Subhash Ghai) ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं. इस तस्वीर में आमिर खान(Aamir Khan), अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan), जैकी श्रॉफ(Jackie Shroff) , शबाना आजमी (Shabana Azmi), मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और डिंपल कपाड़ियां (Dimple Kapadia) दिखाई दे रहे हैं. ये तस्वीर नशा विरोधी कैंपेन की है.

सुभाष घई ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

सुभाष घई ने जो फोटो शेयर की है उसमें कई बड़े सेलेब्स एकसाथ नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में एक बैनर है जिस पर लिखा है, "हम जिन्दगी को प्यार करते हैं..हम ड्रग्स से नफरत करते हैं." इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि 1990 में हमारी मीडिया ने देखा कि सुभाष घई द्वारा आयोजित नशा विरोधी अभियान में किस तरह से फिल्म स्टार्स गुलशन, जीतेन्द्र, विनोद खन्ना, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, मिथुन दा, जैकी, डिंपल, शबाना, टीना खन्ना, पद्मिनी कोल्हापुरी ने एक सुर में आवाज उठाई थी. हम आज भी ड्रग्स का विरोध करते हैं. भगवान हमारे बच्चों के इस राक्षसी बुराई से बचाए.'

ड्रग्स केस में फंसे हैं शाहरुख के बेटे आर्यन

सुभाष घई की ये पोस्ट ऐसे समय में आई हैं जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग्स मामले में फंसे हुए हैं. एनसीबी ने उन पर इंटरनेशनल ड्रग पैडलर के साथ कॉन्टेक्ट में होने का आरोप लगाया है वहीं उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने इस पर कोर्ट में सफाई देते हुए कहा था कि 'आर्यन खान के पास से मोबाइल फोन के अलावा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है. उसके दोस्त अरबाज सेठ मर्चेंट को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उसके पास छह ग्राम चरस था, लेकिन उसका मेरे मुवक्किल से कोई लेना-देना नहीं है.

इस मामले में अभी तक शाहरुख और गौरी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं. हालांकि बॉलीवुड से शाहरुख के समर्थन में कई लोग सामने आए हैं. इनमें अभिनेता सलमान खान, सुनील शेट्टी, हंसल मेहता, प्रह्लाद कक्कड़, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और पूजा भट्ट जैसी हस्तियां शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :-

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: वड़ा पाव के चक्कर में खोया चेक, भिड़े के अकाउंट से किसी ने निकाले 35 हजार रुपये

Kriti Sanon और Rajkumar Rao की आने वाली फिल्म Hum Do Hamare Do का टीजर रिलीज, देखें मजेदार टीजर

from bollywood https://ift.tt/3Ak1EBV
from bollywood https://ift.tt/3Ak1EBV
Tags
Bollywood gupsub