बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान (Shah rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को बीते दिन एनसीबी ने ड्रग्स मामले में की गई एक छापेमारी के बाद हिरासत में ले लिया. आर्यन एक दिन की एनसीबी रिमांड में हैं. इसके साथ ही उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट को भी एनसीबी रिमांड में भेजा गया है. अरबाज आर्यन का अच्छा दोस्त बताया जाता है.

एनसीबी के एक अधिकारी के मुताबिक, आर्यन और अरबाज मुंबई गोवा-क्रूज के लग्जरी जहाज पर चल रही रेव पार्टी में अन्य लोगों के साथ शामिल थे और इन दोनों से कथित तौर पर इस बारे में पूछताछ हो रही है. अरबाज का पूरा नाम अरबाज सेठ मर्चेंट है. वह शाहरुख खान की बेटी सुहाना के भी काफी अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम को प्राइवेट रखा है.

अरबाज के इंस्टाग्राम पर 30 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वह आर्यन खान, सुहाना खान, शनाया कपूर, अलाया एफ, अनन्या पांडे और अंजिनी धवन जैसे फेमस स्टारकिड्स को फॉलो करते हैं.

[insta]https://ift.tt/3FhjrNy>

एनसीबी की हिरासत में भेजे गए हैं अरबाज

गौरतलब है कि कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है. एनसीबी ने दो दिन की हिरासत की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने एक दिन के लिए भेजा. एनसीबी के वकील अद्वैत सेठना ने जांच प्रारंभिक अवस्था में होने और मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वालों को पकड़ने के लिए और छापेमारी की कार्रवाई का हवाला देते हुए आरोपियों की दो दिन की हिरासत देने का अनुरोध किया.

ये भी पढ़ें :-

Aryan Khan Arrested: ड्रग्स मामले में अरेस्ट हुए आर्यन खान के सपोर्ट में आईं एक्ट्रेस Suchitra Krishnamoorthi, कहा- ये फेमस होने की कीमत है

Soha Ali Khan ने दिखाई न्यू मॉमी Neha Dhupia की पहली झलक, फोटो शेयर कर लिखी खास बात

from bollywood https://ift.tt/3uB0Vej
from bollywood https://ift.tt/3uB0Vej
Tags
Bollywood gupsub