Aryan Khan Case: ड्रग केस में Shah Rukh Khan को टारगेट करने के आरोपों पर बोले समीर वानखेड़े- हम किसी को निशाना नहीं बना रहे हैं

मुंबई के क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से गिरफ्तार हुए शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी इस मामसे पर खूब विवाद देखने को मिल रहा है. वहीं कुछ लोगों ने एनसीबी (NCB) पर शाहरुख को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. इसी बीच एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) ने इन सभी आरोपों का खंडन करते हुए एक बड़ा बयान दिया है.

हम किसी को टारगेट नहीं कर रहे - समीर वानखेड़े

समीर वानखेड़े ने अंग्रजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, “हम किसी को भी टारगेट नहीं कर रहे हैं. हमारे पास उसके खिलाफ कुछ भी नहीं है. हमने पिछले 10 महीनों में 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से ज्यादा से ज्यादा 4 से 5 जाने-पहचाने लोग होंगे. तो आप कैसे कह सकते हैं कि हम किसी को निशाना बना रहे हैं? पिछले एक साल में गिरफ्तार किए गए ज्यादातर लोग कट्टर, नशीली दवाओं से संबंधित अपराधी हैं.”

एनसीबी हमेशा नशे को रोकना का काम करती है

वानखेड़े ये भी बताया कि, मीडिया कवरेज तभी करता है जब कोई फेमस शख्स कानून तोड़ते हुए  पकड़ा जाता है. वो बताते हैं कि एनसीबी साल भर पेडलर्स और सप्लायर्स को गिरफ्तार करके ड्रग के खतरे को खत्म करने के लिए काम करता है. अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा कि, एनसीबी इवेंट ऑर्गेनाइजर्स से इस तरह की एक्टिविटीज और पार्टियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है.

आर्यन खान को नहीं मिली जमानत

बता दें कि शनिवार रात एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर चल रही रेव पार्टी में छापेमारी की थी. जहां से कई लोगों को रंगे हाथ ड्रग्स लेते हुए पकड़ा गया था. इस पार्टी से एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी गिरफ्तार किया था. जिन्हें कल अदालत में पेश किया. वहीं अदालत ने उन्हें जमानत ना देकर 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेड दिया है.

ये भी पढ़ें-

Shamita Shetty ने Raj Kundra मामले में घसीटे जाने पर चुप्पी तोड़ी, कहा– बिना गलती के हुई बुरी तरह ट्रोल

जानिए कौन हैं Aryan Khan के हाई प्रोफाइल वकील Satish Manshinde? Rhea के साथ Salman Khan और Sanjay Datt की भी कर चुके हैं पैरवी

from bollywood https://ift.tt/3DbTa1j

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post