Shamita Shetty opens up about Raj Kundra case: बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी की पहचान एक एक्ट्रेस के तौर पर कम और शिल्पा की बहन के तौर पर ज्यादा है. इस बात पर शमिता ने कई बार अपना दुख भी जाहिर किया है. हालांकि बिग बॉस ने शमिता को एक नई पहचान दी है और कुछ कटु अनुभव भी. पिछले दिनों शमिता ने बिग बॉस के घर में अपने साथ हुए मसलों पर चुप्पी तोड़ी. शमिता ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा कि, राज कुंद्रा के मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं था फिर भी वे जमकर ट्रोल हुईं.

तीसरी बार बनेंगी बिग बॉस का हिस्सा –

शमिता शेट्टी इस मामले में काफी लकी हैं कि वे तीसरी बार बिग बॉस में भाग लेने जा रही हैं. पहली बार बिग बॉस 3 में शिल्पा और राज की शादी के कारण उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया था. दूसरी बार वे बिग बॉस ओटीटी का पार्ट बनीं और तीसरी बार आजकल टेलीकास्ट हो रहे बिग बॉस 15 का भाग हैं.

पर्सनल क्राइसेस को ऐसे किया डील –

इंटरव्यू में आगे बात करते हुए शमिता ने कहा कि बिग बॉस ओटीटी में भाग लेने का फैसला वे पहले ही कर चुकी थी. जब राज कुंद्रा केस हुआ तो उन्होंने पीछे न हटने का फैसला लिया क्योंकि वे कमिटमेंट कर चुकी थी. उन्होंने ये भी कहा कि आज के समय में जब सबका काम छूट रहा है, ऐसे में केवल एक घर में बंद करने के पैसे आपको कौन देता है. शमिता ने ये भी कहा कि उनका पहला राउंड काफी मुश्किल था क्योंकि राज कुंद्रा केस में उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था.

यह भी पढ़ें:

जानिए कौन हैं Aryan Khan के हाई प्रोफाइल वकील Satish Manshinde? Rhea के साथ Salman Khan और Sanjay Datt की भी कर चुके हैं पैरवी

200 करोड़ की एलिमनी ठुकराने वालीं Samantha के पास कभी एक वक्त का खाना खाने तक के नहीं हुआ करते थे पैसे, अब हैं टॉप एक्ट्रेस

from bollywood https://ift.tt/3Dcm8hH
from bollywood https://ift.tt/3Dcm8hH
Tags
Bollywood gupsub