लंदन में बेटे आरव के साथ Twinkle Khanna ने बिताया क्वालिटी टाइम, बोलीं- बेहद खास रही रविवार की सुबह

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंड्रेला' की शूटिंग के लिए लंदन में हैं. अक्षय के साथ उनकी फैमिली भी उनके साथ लंदन में मौजूद हैं. अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना अपने बेटे आरव के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं.

हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को उनके फैंस भी बेहद पसंद कर रहे हैं. तस्वीर में आरव अपनी मां के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं. ट्विंकल खन्ना और आरव की ये तस्वीर बेहद प्यारी लग रही है.

ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "रविवार की सुबह बेहद खास रही. मैं अपने प्यारे बेटे को कैंपस में मिली और साथ में हमने ब्रेकफास्ट किया." इसके साथ ही ट्विंकल ने #Sundayshenanigans और  #LondonDiaries जैसे हैशटैग भी यूज किए. इस तस्वीर में आरव ने व्हाइट शर्ट के ऊपर ग्रीन स्वेटर और ब्लैक कोट पहना है. उनके गले में मोती की माला भी नजर आ रही है.

[insta]https://ift.tt/2WHmYDA>
इस फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार

अक्षय हाल ही में फिल्म 'बेलबॉटम' में दिखाई दिए थे जिसमें उनकी परफॉरमेंस को काफी सराहा गया था. इस फिल्म के बाद अक्षय अतरंगी रे, सूर्यवंशी, बच्चन पांडेय, रक्षाबंधन और राम सेतू जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे. आपको बता दें कि अक्षय कुछ समय पहले इंडिया आए थे जब उनकी मां का निधन हो गया था. अंतिम संस्कार के दो दिन बाद अक्षय लंदन वापस लौट गए थे क्योंकि वह फिल्म सिंड्रेला के मेकर्स का आर्थिक नुकसान नहीं होने देना चाहते थे.

[insta]https://ift.tt/3z2FHqo>
ये भी पढ़ें :-

क्रूज ड्रग्स पार्टी केसः आज एनसीबी दोबारा आर्यन खान की कस्टडी की करेगी मांग, स्टार किड की बढ़ सकती है मुश्किलें

In Pics: लंदन में 'हीरोपंती 2' की शूटिंग के बाद मुंबई लौटे Tiger Shroff और Tara Sutaria, देखें तस्वीरें

from bollywood https://ift.tt/3mDNo27

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post