Smita Patil Death Anniversary: स्मिता पाटिल ने आधी रात को कर दिया था Amitabh Bachchan को फोन, बात सुनने के बाद उड़ गए थे बिग बी के होश

Smita Patil Amitabh Bachchan Story: स्मिता पाटिल (Smita Patil) अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेसज में से एक थीं. स्मिता पाटिल (Smita Patil) ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया था. स्मिता पाटिल (Smita Patil) को उनकी एक्टिंग के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड, फिल्मफेयर अवार्ड और पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था. स्मिता पाटिल अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं. स्मिता पाटिल ने कई एक्टर्स के साथ काम किया था. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) संग भी स्मिता ने काम किया था. स्मिता और अमिताभ बच्चन की दोस्ती काफी गहरी थी.

अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल का एक ऐसा किस्सा है जो शायद ही उनके फैंस जानते होंगे. अमिताभ बच्चन को कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान गहरी चोट आई थी. इस चोट का इलाज काफी समय तक चला था. यहां तक बात आ गई थी कि उनकी जान खतरे में है. अमिताभ बच्चन ने उस मुश्किल दौर से लड़ाई की और आज वह सदी के महानायक के नाम से जाने जाते हैं. अमिताभ बच्चन की इस भयंकर चोट के बारे में स्मिता ने उन्हें जख्मी होने से एक रात पहले ही बता दिया था.

ये भी पढ़ें: बेटे Sunny Deol की गर्लफ्रेंड को Kiss कर चुके हैं Dharmendra! ये किस्सा जानकर हर जाएंगे हैरान

जी हां...सुनने में यह अजीब है लेकिन सच है. स्मिता पाटिल ने अमिताभ बच्चन को आधी रात को फोन कर दिया था. स्मिता को सोने के वक्त अहसास हुआ कि कुछ बुरा होने वाला है. जिसके बाद उन्होनें आधी रात को अमिताभ बच्चन को फोन कर दिया था. अमिताभ बच्चन को स्मिता ने अनहोनी के बारे में आशंका जताई थी. स्मिता की यह बात सुनने के बाद बिग बी के होश उड़ गए थे. स्मिता पाटिल की आशंका अगले दिन कुली के सेट पर सच हो गई थी.

स्मिता पाटिल के बहुत सारे सपने थे. स्मिता काफी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई थीं. स्मिता ने फिल्ममेकर महेश भट्ट बातचीत के दौरान कहा था कि उनकी जिंदगी जल्द खत्म हो जाएगी क्योंकि उनकी हाथ में जीवन रेखा बहुत छोटी है. स्मिता पाटिल को उनके फैंस आज भी मिस करते हैं.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/31VC6Q9 Kaif-Aishwarya Rai तक हैं अपने ससुर की लाडली, लिस्ट में बॉलीवुड की इन हसीनाओं का नाम भी शामिल

from bollywood https://ift.tt/3pQHM6b

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post