Vicky Kaushal Katrina Kaif Love Story: विक्की कौशल से शादी करने को लेकर श्योर नहीं थीं कैटरीना कैफ, एक्टर के सामने रख दी थी ऐसी शर्त!

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: बॉलीवुड कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी शादी के चलते सुर्खियों में हैं. दोनों 14 दिसंबर को मालदीव से हनीमून मनाकर लौट आए. इससे पहले इन्होंने सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में धूमधाम से शादी की थी. सात फेरों से लेकर मेहंदी, हल्दी तक विक्की और कैटरीना की शादी की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैटरीना कभी विक्की कौशल से शादी करने को लेकर श्योर नहीं थीं और उन्होंने विक्की का मैरिज प्रपोजल स्वीकार करने से पहले उनके सामने एक शर्त रख दी थी?

जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो महीने की डेटिंग के बाद ही विक्की ये बात जान गए थे कि कैटरीना ही वो इंसान हैं जिनके साथ उन्हें अपनी आगे की जिंदगी बितानी है लेकिन कैटरीना के साथ ऐसा नहीं था. वो शादी को लेकर असमंजस में थीं क्योंकि पिछले ब्रेकअप्स के दर्द से वो उबरी नहीं थीं.

कैटरीना को विक्की पसंद थे लेकिन वो थोड़ा समय और सोचना चाहती थीं लेकिन विक्की ने हार नहीं मानी और वो जब तक कैटरीना को मनाने में जुटे रहे जब तक वह मान नहीं गईं. आखिरकार कैटरीना शादी के लिए मान गईं लेकिन उन्होंने विक्की के सामने एक शर्त रख दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना ने विक्की से कहा कि वो उनसे शादी करेंगे अगर वो ये वादा करेंगे कि जो प्यार और सम्मान विक्की उन्हें देते हैं, वही प्यार और सम्मान वो उनकी मां और भाई-बहनों को देंगे.

कमाई ही नहीं बल्कि इस मामले में भी पति Vicky Kaushal से कहीं आगे हैं Katrina Kaif!

विक्की ने ये बात स्वीकार कर ली और फिर दोनों की शादी का रास्ता साफ हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी से पहले कैटरीना की फैमिली का कोई सदस्य विक्की कौशल से नहीं मिला था लेकिन शादी में पूरे परिवार की विक्की से इस तरह की बॉन्डिंग हुई जैसे ये लोग एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं.

मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहनकर Katrina Kaif ने किया अपनी शादी की अंगूठी को फ्लॉन्ट, देखें तस्वीरें

from bollywood https://ift.tt/3q0ghHc

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post