Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) हाल ही में अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थे. दोनों 14 दिसंबर को मालदीव से हनीमून मनाकर वापस मुंबई लौट आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब दोनों काम में बिजी होने वाले हैं. 20 दिसंबर को दोनों मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के करीबियों को रिसेप्शन देने वाले हैं. इसके बाद ये दोनों अपने वर्क कमिटमेंट में बिजी होने वाले हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को कुछ प्रोजेक्ट्स भी साथ में ऑफर हुए हैं. इनमें से एक कमर्शियल भी है. ये कमर्शियल एक हेल्थ प्रोडक्ट का है जिसे विक्की-कैटरीना ने साइन कर लिया है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके अलावा दोनों ने एक लग्जरी ब्रांड का कमर्शियल भी साइन किया है. हालांकि अभी साथ में दोनों को कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आगे दोनों किसी फिल्म में भी साथ काम कर सकते हैं. वैसे, ये पहला मौका नहीं है जब शादी के बाद बॉलीवुड कपल्स किसी विज्ञापन में साथ नजर आए हों.

कमाई ही नहीं बल्कि इस मामले में भी पति Vicky Kaushal से कहीं आगे हैं Katrina Kaif!

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, सैफ अली खान-करीना कपूर भी कई विज्ञापनों में साथ दिख चुके हैं. वैसे, विक्की-कैटरीना के अन्य वर्क कमिटमेंट्स की बात करें तो शादी के बाद कैटरीना सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करेंगी जबकि विक्की द इम्मोर्टल अश्वथामा की शूटिंग के लिए इंदौर रवाना होंगे जहां उन्हें 30-40 दिन तक शूटिंग करनी है.

Vicky Kaushal Katrina Kaif Love Story: विक्की कौशल से शादी करने को लेकर श्योर नहीं थीं कैटरीना कैफ, एक्टर के सामने रख दी थी ऐसी शर्त!

from bollywood https://ift.tt/328affH
from bollywood https://ift.tt/328affH
Tags
Bollywood gupsub