काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड के सबसे क्यूटेस्ट कपल रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी के बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं. इस बीच कपल की केक कटिंग की भी तस्वीरें सामने आईं. ऐसे में फैंस का जिस चीज ने ध्यान खींचा वह रही दुल्हन की अंगूठी.

रणबीर आलिया की शादी भले ही बहुत ज्यादा ग्रैंड लेवल पर नहीं हुई हो, लेकिन इस शादी में दूल्हा दुल्हन की हर चीज अपने जगह खास थी. इनमें सबसे खास है दुल्हन की अंगूठी, जिसे शादी की कई तस्वीरों में आलिया भट्ट ने फ्लॉन्ट किया है. बता दें कि यह अंगूठी रणबीर ने अपनी लेडीलव को सगाई के दौरान पहनाई थी. अब इस कपल के बीच का प्यार इतना बेशूमार है तो जाहिर है एक दूसरे को प्यार से दी हुई चीज भी उतनी ही स्पेशल होगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अंगूठी में हीरे जड़े हैं. आलिया के मेहंदी वाले हाथों में ये अंगूठी बेहद खूबसूरत दिख रही थी. उनकी ये अंगूठी उनके शादी के गहनों से बखूबी मैच भी कर रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अंगूठी की कीमत भी करोड़ों में है. ताया जा रहा है कि, कपल ने अपनी शादी के रोज ही सगाई भी की. ऐसे में रणबीर कपूर को अपनी सोनी राजदान से भी कीमती तोहफा मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने रणबीर को 2.5 करोड़ा रुपए की सुपर लग्जरी घड़ी गिफ्ट की है.

सोशल मीडिया पर इस समय रणबीर आलिया के ही चर्चे हैं. दोनों से जड़ी तस्वीरें चौतरफा छाई हुई हैं. जानकारी के लिए बता दें कि, शादी में आलिया ने अपने लिए रेड, पिंक और मेहरून की बजाए सब्यसाची का क्रीम लुक चुना. यही नहीं उन्होंने लहंगा छोड़ क्रीम व गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाली ऑरगेंजा साड़ी पहनी थी. वहीं रणबीर भी आलिया से मेल खाती क्रीम कलर की शेरवानी में रॉयल लुक में नजर आए.

यह भी पढ़ें- बेटे की शादी से बेहद खुश हैं नीतू कपूर, बहू आलिया के गाने पर दी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

जब सैफ अली खान ने किया था खुलासा, पत्नी करीना कपूर नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस उन्हें लगती हैं सबसे ज्यादा हॉट

from bollywood https://ift.tt/NDA9XhQ
from bollywood https://ift.tt/NDA9XhQ
Tags
Bollywood gupsub