रणबीर कपूर जल्द ही आलिया भट्ट को अपनी दुल्हनिया बनाने जा रहे हैं. हाल ही में उनकी बहन रिद्धिमा और मां नीतू ने कंफर्म किया कि रणबीर 14 अप्रैल को सात फेरे लेने जा रहे हैं. वैसे रणबीर की लव लाइफ हमेशा काफी चर्चा में रही है. इसके बारे में कई दिलचस्प खुलासे खुद उनकी बहन रिद्धिमा ने द कपिल शर्मा शो में किए थे. रिद्धिमा कुछ समय पहले द कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं जिसमें उन्होंने कहा था कि रणबीर उनके कपड़े चुराकर अपनी गर्लफ़्रेंड्स को गिफ्ट कर दिया करते थे.

रिद्धिमा बोलीं, मैं लंदन से लौटी थी और रणबीर की गर्लफ्रेंड घर आई. वह एक टॉप पहनी हुई थी जिसे देखकर मैं सोचने लगी कि मैं इस टॉप को काफी समय से ढूंढ रही थी. मुझे बात में समझ आया कि रणबीर मेरे कपड़े चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को दे रहे थे.

आपको बता दें कि रिद्धिमा रणबीर की बड़ी बहन हैं. उनकी शादी बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई है और वह दिल्ली में रहती हैं. दोनों की एक बेटी है जिसका नाम समारा है. रिद्धिमा अक्सर अपने परिवार से मिलने मुंबई आती रहती हैं. हाल ही में रणबीर की शादी में हिस्सा लेने के लिए भी जब वह मुंबई पहुंचीं तो उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था.

रिद्धिमा पेशे से जूलरी डिज़ाइनर हैं. वहीं, बात रणबीर की करें तो आलिया से पहले वह दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं. रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली. वहीं, कैटरीना अब विक्की कौशल की पत्नी हैं.

ये भी पढ़ें: नेहा भसीन के भाई ने यूक्रेन से आई गर्लफ्रेंड के साथ रचाई शादी, युद्ध के बीच आईं थीं भारत

<a href="https://ift.tt/qkSDieT Kapoor Alia Bhatt Wedding: कल शादी के बंधन में बंधेंगे आलिया-रणबीर, मां नीतू कपूर ने किया कंफर्म

from bollywood https://ift.tt/MCEkxsI
from bollywood https://ift.tt/MCEkxsI
Tags
Bollywood gupsub