Arbaaz Khan Malaika Arora Divorce: बॉलीवुड स्टार्स की शादी और तलाक दोनों ही खूब सुर्खियां बटोरते हैं. आज हम जिस सेलिब्रिटी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उनकी शादी और तलाक दोनों ही चर्चाओं में था. हम बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) की जिनकी शादी साल 1998 में हुई थी. इस शादी से इनके घर बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) का जन्म हुआ था. हालांकि, शादी के बाद मलाइका और अरबाज़ में धीरे-धीरे मनमुटाव बढ़ता चला गया था. इसका नतीजा ये निकला कि शादी के 19 साल बाद मलाइका और अरबाज़ एक-दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए थे. इनका तलाक साल 2017 में हुआ था.

बहरहाल, आज हम आपको अरबाज़ के एक पुराने इंटरव्यू के बारे में बताएंगे. यह इंटरव्यू तब का है जब अरबाज़ और मलाइका का तलाक नहीं हुआ था. इस इंटरव्यू में अरबाज़ ने मलाइका को लेकर अपने दिल की बात कही थी. अरबाज़ ने कहा था कि वे दुनिया की किसी भी और चीज़ से ज्यादा मलाइका को चाहते हैं.

साथ ही एक्टर ने यह भी कहा था कि वे कभी नहीं चाहेंगे कि मलाइका उनसे कहीं दूर चली जाएं. अरबाज़ ने कहा था कि, जब वे मलाइका के साथ रिलेशन में नए थे तब ऐसा नहीं था लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया उनका प्यार बढ़ता गया.

हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, 19 साल के साथ के बाद मलाइका और अरबाज़ अलग हो चुके थे. मलाइका आज जहां अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ सीरियस रिलेशन में हैं वहीं, अरबाज़ खान भी इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) को डेट कर रहे हैं.

Mithun Chakraborty: कभी नक्सली थे मिथुन चक्रवर्ती, एक हादसे के चलते बदला फैसला और बन गए बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर'

Aamir Khan in Lagaan: जब आमिर खान ने 5 मिनट में ही रिजेक्ट कर दी थी लगान की स्क्रिप्ट, डायरेक्टर से कह दी थी ये बात

from bollywood https://ift.tt/cH69u5o
from bollywood https://ift.tt/cH69u5o
Tags
Bollywood gupsub