Entertainment Live Updates: शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत को मिली बेल, सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर किया पोस्ट

Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. उनके बेटे सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अब सिद्धांत को बेल पर रिहा कर दिया गया है. सिद्धांत के साथ चार लोगों को बेल मिल गई है. बेंगलुरु में रेव पार्टी में पुलिस ने रेड मारी थी. जहां से उन्होंने सिद्धांत के साथ कई लोगों को हिरासत में लिया था. सिद्धांत का ड्रग्स टेस्ट भी पॉजिटिव आया था.

सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज से दो साल पहले इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे. सुशांत की आज डेथ एनिवर्सरी है. आज के दिन उन्हें फैंस बहुत याद कर रहे हैं. सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर भाई को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है.

किरण खेर का बर्थडे

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा किरण खेर आज अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उनके बर्थडे के मौके पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा- आप भगवान की स्पेशल इंसान हो और सिकंदर अब जल्दी शादी कर ले. अनुपम खेर ने ढेर सारी फोटोज भी शेयर की हैं.

from bollywood https://ift.tt/bLHp9jq

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post